Navratri 2024 Day 2, Maa Brahmacharini Vrat Katha: आज नवरात्र के दूसरे दिन जरूर करें मां ब्रह्मचारिणी की कथा का पाठ

Navratri 2024 Day 2, ,Maa Brahmacharini Vrat Katha: मां दुर्गा की नवशक्ति का दूसरा रूप ब्रह्मचारिणी है। यहां 'ब्रह्म' का तात्पर्य तपस्या से है। मां दुर्गा का यह स्वरूप भक्तों और सिद्धों को अनंत फल प्रदान करने वाला है. इनकी पूजा से तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार और संयम में वृद्धि होती है.

Navratri Day 2, Maa Brahmacharini Vrat Katha: आज 4 अक्टूबर 2024 को नवरात्रि के दूसरे दिन माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की उपासना की जाती है. मां ब्रह्मचारिणी ने भगवान शिव को अपने पति के रूप में प्राप्त करने के लिए अत्यंत कठिन तप किया. इसी कारण से उन्हें ब्रह्मचारिणी और तपस्चारिणी के नाम से जाना जाता है. आज जरूर करें मां ब्रह्मचारिणी की कथा का पाठ

मां दुर्गा की नवशक्ति का दूसरा रूप ब्रह्मचारिणी है. यहां ‘ब्रह्म’ का तात्पर्य तपस्या से है. मां दुर्गा का यह स्वरूप भक्तों और सिद्धों को अनंत फल प्रदान करने वाला है. इनकी उपासना से तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार और संयम में वृद्धि होती है. ब्रह्मचारिणी का अर्थ है तप का पालन करने वाली. देवी का यह रूप पूर्ण रूप से ज्योतिर्मय और अत्यंत भव्य है. इस देवी के दाएं हाथ में जप की माला और बाएं हाथ में कमण्डल है.

Shardiya Navratri 2024 Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन आज मां ब्रह्मचारिणी की ऐसे करें आरती, बरसेगी मां की कृपा

Shardiya Navratri 2024 Day 2: आज शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें विधि

मां ब्रह्माचारिणी की कथा

पूर्वजन्म में ब्रह्मचारिणी देवी हिमालय के राजा की पुत्री के रूप में उत्पन्न हुई थीं. नारदजी के मार्गदर्शन से भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए उन्होंने कठोर तपस्या की. इस तपस्या के फलस्वरूप उन्हें तपश्चारिणी या ब्रह्मचारिणी के नाम से जाना जाने लगा. उन्होंने एक हजार वर्षों तक केवल फल-फूल का सेवन किया और फिर सौ वर्षों तक केवल भूमि पर रहकर शाक का आहार लिया.

कुछ समय तक उन्होंने कठोर उपवास रखा और खुले आसमान के नीचे वर्षा और धूप की कठिनाइयों को सहन किया. तीन हजार वर्षों तक उन्होंने टूटे हुए बिल्व पत्र खाकर भगवान शंकर की आराधना की. इसके बाद उन्होंने सूखे बिल्व पत्र भी खाना छोड़ दिया. कई हजार वर्षों तक निर्जल और निराहार रहकर तपस्या करती रहीं, जिसके कारण उनका नाम अपर्णा पड़ा.

कठिन तपस्या के परिणामस्वरूप देवी का शरीर अत्यंत दुर्बल हो गया. देवता, ऋषि, सिद्धगण और मुनियों ने ब्रह्मचारिणी की तपस्या को अद्वितीय पुण्य कार्य माना और उनकी प्रशंसा की. उन्होंने कहा, “हे देवी, आज तक किसी ने इस प्रकार की कठोर तपस्या नहीं की, यह केवल आप ही कर सकीं. आपकी इच्छाएं अवश्य पूरी होंगी और भगवान चंद्रमौलि शिवजी आपको पति के रूप में प्राप्त होंगे. अब आप तपस्या समाप्त कर घर लौट जाइए. शीघ्र ही आपके पिता आपको लेने आ रहे हैं. मां की कथा का सार यह है कि जीवन के कठिन संघर्षों में भी मन को स्थिर रखना चाहिए. मां ब्रह्मचारिणी देवी की कृपा से सभी सिद्धियाँ प्राप्त होती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >