Nautapa 2025: आग उगलेगा सूरज, जानें कितने दिन तक झेलना पड़ेगा गर्मी का सितम, सूर्यदेव को ऐसे करें खुश

Nautapa 2025 starting date: गर्मी के मौसम में 9 दिनों तक अत्यधिक तापमान बढ़ता है. इसके कई फायदे भी होते हैं, इस दौरान सूर्य देवता प्रसन्न होते हैं. कुछ उपायों से सुख-समृद्धि और धन-वैभव की प्राप्ति होती है.

Nautapa 2025: नौतपा का समय गर्मी और सूर्य की तीव्रता के लिए जाना जाता है. नौतपा का अर्थ है नौ दिनों तक चलने वाली गर्मी. यह हर साल मई के अंत में आता है और इन नौ दिनों में सूर्य पृथ्वी के निकटतम होता है, जिसके कारण तापमान में अत्यधिक वृद्धि होती है. इन दिनों सूर्य का प्रचंड स्वरूप देखने को मिलता है. ज्योतिष के अनुसार, जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो तापमान में अचानक वृद्धि होती है. आइए जानते हैं कि नौतपा कब से कब तक रहेगा और इस दौरान सूर्र्य देवता को खुश करने के लिए क्या करना चाहिए.

नौतपा कब से कब तक

नवग्रहों के अधिपति सूर्य 25 मई को प्रातः 3 बजकर 27 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. 15 दिनों तक इस नक्षत्र में रहने के पश्चात, सूर्य 8 जून को मृगशिरा नक्षत्र की ओर अग्रसर होंगे. इस प्रकार, यह 15 दिन की अवधि पृथ्वी के लिए अत्यधिक गर्मी का कारण बनेगी. रोहिणी नक्षत्र में सूर्य की गतिविधि में वृद्धि होती है, जिसके परिणामस्वरूप नौतपा के दौरान सूर्य की गर्मी में और वृद्धि होती है.

नौतपा में सूर्यदेव को ऐसे करें खुश

नौतपा के दौरान सूर्य पूजा का अत्यधिक महत्व है. इस समय सूर्य नारायण की कृपा प्राप्त करना सरल होता है. यदि आप इस अवधि में सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय करते हैं, तो उनकी कृपा आसानी से मिल सकती है. इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, सफलता और प्रतिष्ठा प्राप्त होती है. नौतपा में सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद सूर्य देव की पूजा करें. यदि संभव हो तो आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, इससे आप और आपका परिवार स्वस्थ रहेगा. सूर्य पूजा करने से आपकी खुशियों और सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. इस समय सूर्य को अर्घ्य देने और पूजा करने से ग्रह दोष दूर होते हैं और सभी पापों से मुक्ति मिलती है.

नौतपा के दौरान जरूर करें ये काम

नौतपा के दौरान, प्रत्येक दिन सुबह उठकर नदी में स्नान करना और भगवान सूर्य को अर्घ देना चाहिए. इसके साथ ही, भगवान सूर्य के बीज मंत्रों का जाप भी करना आवश्यक है. इससे आपकी कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और सभी प्रकार के रोग तथा दोष समाप्त हो जाएंगे. जातक के जीवन में सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >