Mumma Boy Astrology Tips: क्या आप भी हैं मां के लाड़ले, ज्योतिष से जानें, मां की सलाह क्यों बन जाती है सबसे जरूरी

Mumma Boy Astrology Tips: ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन और भावनाओं का कारक ग्रह माना गया है. कुंडली में चंद्रमा की स्थिति व्यक्ति के स्वभाव, मां से जुड़ाव और रिश्तों की गहराई को दर्शाती है. जानें कैसे मजबूत चंद्रमा बनाता है व्यक्ति को संवेदनशील और भावुक.

Mumma Boy Astrology Tips:   ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन, भावना और मानसिक स्थिति का कारक ग्रह माना गया है. व्यक्ति का स्वभाव कितना संवेदनशील, भावुक या मानसिक रूप से स्थिर होगा, इसका बड़ा संकेत कुंडली में चंद्रमा की स्थिति से मिलता है. ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से बताते हैं जिन जातकों की कुंडली में चंद्रमा मजबूत और शुभ स्थिति में होता है, वे भावनात्मक रूप से गहरे और रिश्तों को महत्व देने वाले होते हैं.

किन भावों में चंद्रमा हो तो मां से जुड़ाव बढ़ता है

यदि चंद्रमा कुंडली के प्रथम, चतुर्थ, पंचम, सप्तम, नवम या दशम भाव में स्थित हो, तो जातक का मां के साथ गहरा भावनात्मक जुड़ाव देखा जाता है. ऐसे लोग किसी भी बड़े निर्णय से पहले मां की राय लेना जरूरी समझते हैं. इनके लिए मां सिर्फ अभिभावक नहीं, बल्कि भावनात्मक सहारा होती हैं.

चंद्रमा और शुक्र का प्रभाव: प्रेम में भावुकता

जब कुंडली में चंद्रमा और शुक्र एक साथ हों, पास-पास हों या एक-दूसरे पर दृष्टि डालते हों, तो व्यक्ति प्रेम और रिश्तों में अत्यधिक समर्पित होता है. ऐसे जातक दिल से प्यार करते हैं और भावनाओं को खुलकर व्यक्त करते हैं. ये लोग रिश्तों में अपनापन और केयर को सबसे ऊपर रखते हैं.

चंद्र-राहु योग और मां पर मानसिक निर्भरता

यदि चंद्रमा पर राहु की दृष्टि हो या चंद्र-राहु योग बने, तो जातक मानसिक रूप से मां पर अधिक निर्भर हो सकता है. छोटी-छोटी बातों में भी मां से सलाह लेने की आदत बन जाती है. समाज में ऐसे लोगों को अक्सर “मम्मा बॉय” कहा जाता है, लेकिन ज्योतिष इसे भावनात्मक सुरक्षा की आवश्यकता से जोड़कर देखता है, न कि कमजोरी से.

ये भी देखें: पति हमेशा आपका ही बना रहेगा, सोने से पहले करें ये उपाय

भावनात्मक संतुलन क्यों है जरूरी

ज्योतिष के अनुसार मजबूत चंद्रमा भावनात्मक शक्ति देता है, लेकिन अत्यधिक निर्भरता जीवन के अन्य रिश्तों में असंतुलन पैदा कर सकती है. इसलिए भावनाओं के साथ विवेक और आत्मनिर्भरता का संतुलन बनाए रखना जरूरी माना गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >