कब है मोहिनी एकादशी? जानिए पूजन विधि और इसका खास महत्व

Mohini Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में मोहिनी एकादशी का अत्यधिक महत्व है. हिंदू पंचांग के अनुसार, बैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी का व्रत मनाया जाता है. इस बार एकादशी तिथि दो दिन होने के कारण यह स्पष्ट नहीं है कि मोहिनी एकादशी का व्रत किस दिन रखा जाएगा.

Mohini Ekadashi 2025: हर वर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है. यह दिन केवल व्रत या उपवास का नहीं, बल्कि आत्मा की शुद्धि, मानसिक शांति और मोक्ष की ओर एक कदम बढ़ाने का प्रतीक भी है. इस वर्ष मोहिनी एकादशी 8 मई 2025, गुरुवार को है.

क्यों कहते हैं इसे मोहिनी एकादशी?

पौराणिक कथा के अनुसार, जब देवता और असुर समुद्र का मंथन कर रहे थे, तब अमृत कलश को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ. असुरों से अमृत की रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने मोहिनी नामक एक सुंदर अप्सरा का रूप धारण किया और चतुराई से अमृत को देवताओं में वितरित किया, इसी कारण इस एकादशी को ‘मोहिनी एकादशी’ कहा जाता है.

Narasimha Jayanti 2025: नरसिंह जयंती पर करें ये खास पूजा और उपाय, मिलेगा शुभ फल 

मोहिनी एकादशी 2025: तारीख और शुभ मुहूर्त

  • व्रत तिथि शुरू: 7 मई 2025, सुबह 10:19 बजे
  • व्रत तिथि समाप्त: 8 मई 2025, दोपहर 12:29 बजे
  • व्रत पारण का समय: 9 मई 2025, सुबह 05:34 से 08:16 बजे तक
  • द्वादशी समाप्त: 9 मई को दोपहर 02:56 बजे

व्रत विधि और परंपराएं: ऐसे करें पूजन

एक दिन पहले (7 मई)

दोपहर में अच्छी तरह से दांत साफ करें, इसे एक प्रकार की ‘आंतरिक सफाई’ मानी जाती है.

व्रत के दिन सुबह (8 मई)

  • नदी, तालाब या झील में स्नान करें. अगर ये उपलब्ध न हों तो कुंए या घर के जल से स्नान करें.
  • स्नान करते समय शरीर पर मिट्टी लगाकर मां पृथ्वी से क्षमा प्रार्थना करें.
  • भगवान विष्णु को फूल, दीप और उत्तम भोग अर्पित करें.
  • घर में दीप जलाएं और पूरे दिन विष्णु जी के भजन-कीर्तन करें.
  • रात्रि जागरण (जगकर भक्ति करना) करने का विशेष फल होता है.

व्रत के अगले दिन (9 मई)

सुबह ब्राह्मणों को भोजन कराएं, दान दें और सम्मानपूर्वक उनसे क्षमा याचना करें.

व्रत की पूर्णता के लिए प्रभु को अर्पित जल ग्रहण करें.

मोहिनी एकादशी व्रत का महत्व

यह व्रत न केवल पापों से मुक्ति दिलाता है, बल्कि मन को शांत, जीवन को संतुलित और आत्मा को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देता है. कहते हैं कि जो मोहिनी एकादशी का व्रत श्रद्धा से करता है, उसे स्वर्गलोक तक का मार्ग खुल जाता है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >