Margashirsha Amavasya 2025: मार्गशीर्ष अमावस्या पर इस मुहूर्त में करें भगवान विष्णु की पूजा

Margashirsha Amavasya 2025: मार्गशीर्ष अमावस्या हिन्दू धर्म में पितरों की शांति और पुण्य कार्यों के लिए महत्वपूर्ण है. इस दिन तर्पण, पिंडदान, और भगवान विष्णु तथा देवी लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है. मार्गशीर्ष अमावस्या 20 नवंबर 2025 को है और इसे अगहन अमावस्या भी कहा जाता है.

Margashirsha Amavasya 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष माह की अमावस्या को अगहन अमावस्या भी कहा जाता है. यह दिन पितरों की शांति और पुण्य कर्मों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. इस साल मार्गशीर्ष अमावस्या 20 नवंबर 2025 को है, जिसकी शुरुआत 19 नवंबर की सुबह 9:43 बजे हुई थी और समापन 20 नवंबर दोपहर 12:16 बजे होगा.

भगवान विष्णु की पूजा का मुहूर्त

मार्गशीर्ष अमावस्या पर भगवान विष्णु की पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त को सबसे शुभ माना गया है. इस दिन आप सुबह 05:01 बजे से लेकर 05:54 बजे तक पूजा-पाठ कर सकते हैं. इस समय भगवान विष्णु की पूजा और तर्पण करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं.

मार्गशीर्ष अमावस्या का महत्व

मार्गशीर्ष अमावस्या पर पितरों का तर्पण करना अत्यंत पुण्यकारी होता है. इस दिन की गई पूजा-पाठ और पिंडदान से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है. इसके साथ ही देवी लक्ष्मी की पूजा भी शुभ मानी जाती है.

इस दिन तर्पण और दान करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है, जीवन की समस्याओं का अंत होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने भगवद्गीता में भी कहा है कि महीने में मैं मार्गशीर्ष हूँ. इसके अलावा मार्गशीर्ष अमावस्या चंद्रदेव को भी समर्पित है.

इसलिए इस दिन पितरों के तर्पण, भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करना अत्यंत लाभकारी है. मार्गशीर्ष अमावस्या का व्रत रखने से जीवन में शांति, स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशहाली आती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >