सावन के पहले मंगलवार पर क्यों रखा जाता है मंगला गौरी व्रत? जानें महत्व, कथा और लाभ

मंगला गौरी व्रत हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखने वाला एक पवित्र व्रत है, जिसे मुख्य रूप से विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से करती हैं. यह व्रत श्रावण मास के पहले मंगलवार से प्रारंभ होकर लगातार चार या पांच मंगलवार तक किया जाता है. इसलिए आज भी लाखों महिलाएं श्रद्धा और विश्वास के साथ इस व्रत का पालन करती हैं.

Mangala Gauri Vrat Katha: आज सावन माह के पहले मंगलवार 4 अगस्त को मंगलवार से शुरू हो रहा है. मंगला गौरी व्रत विवाहित महिलाओं के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. यह व्रत अखंड सौभाग्य, पति की लंबी आयु, वैवाहिक सुख और परिवार की समृद्धि के लिए रखा जाता है. सावन माह में आने वाला मंगला गौरी व्रत देवी पार्वती के मंगला स्वरूप को समर्पित है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से वैवाहिक जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है. यह व्रत विशेष रूप से सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है. साथ ही, जिन लोगों की कुंडली में मंगल दोष होता है, उनके लिए भी यह पूजा लाभकारी बताई जाती है.

मंगला गौरी व्रत का धार्मिक महत्व

सावन माह में आने वाला मंगला गौरी व्रत देवी पार्वती के मंगला स्वरूप को समर्पित है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से वैवाहिक जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है. यह व्रत विशेष रूप से सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है. साथ ही, जिन लोगों की कुंडली में मंगल दोष होता है, उनके लिए भी यह पूजा लाभकारी बताई जाती है.

मां मंगला गौरी की पूजा से मिलने वाले लाभ

ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां मंगला गौरी की आराधना से पति-पत्नी के संबंध मजबूत होते हैं और वैवाहिक जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं. माना जाता है कि इस व्रत को श्रद्धा से करने पर अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है, पति की आयु में वृद्धि होती है और परिवार में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है.

मंगला गौरी व्रत कथा का पौराणिक प्रसंग

पौराणिक कथा के अनुसार, धर्मपाल नामक एक धनी सेठ संतान सुख से वंचित था. उसने गुरु के निर्देश पर माता पार्वती की आराधना की. माता की कृपा से उसे पुत्र प्राप्ति का वरदान मिला, लेकिन बालक अल्पायु था. ज्योतिषियों ने सलाह दी कि पुत्र का विवाह ऐसी कन्या से कराया जाए जो मंगला गौरी व्रत करती हो. बाद में उसका विवाह एक धार्मिक और व्रतधारी कन्या से हुआ.

व्रत की महिमा और परंपरा

कथा के अनुसार, उस कन्या के मंगला गौरी व्रत के पुण्य प्रभाव से धर्मपाल का पुत्र अकाल मृत्यु से बच गया और उसे दीर्घायु प्राप्त हुई. तभी से यह मान्यता प्रचलित हुई कि मंगला गौरी व्रत पति की रक्षा और परिवार की खुशहाली के लिए अत्यंत प्रभावशाली है. आज भी महिलाएं श्रद्धा और विश्वास के साथ यह व्रत रखकर मां गौरी का आशीर्वाद प्राप्त करती हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >