Malika Rajyog 2024: मालिका राजयोग के प्रभाव से इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

malika rajyog 2024: मलिका राजयोग बेहद शक्तिशाली और प्रभावशाली माना जाता है। मलिका योग कुंडली में तब बनता है जब सभी ग्रह लगातार सात घरों में स्थित होते हैं.

Malika Rajyog 2024: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति और उनकी गति का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव माना जाता है. ग्रहों के अलग-अलग योग बनते और बिगड़ते रहते हैं, जो हमारे जीवन में शुभ और अशुभ फल लाते हैं. इस समय ज्योतिष में एक दुर्लभ और बहुत ही शुभ माना जाने वाला योग बन रहा है, जिसे मालिका राजयोग कहा जाता है.

मालिका राजयोग क्या है?

जब जन्मकुंडली में सभी ग्रह लगातार सात भावों में स्थित होते हैं, तब मालिका राजयोग बनता है. यह स्थिति एक माला की तरह होती है जहां सभी ग्रह आपस में जुड़े हुए होते हैं. यह एक दुर्लभ योग है और जातक को जीवन में कई तरह के शुभ फल प्रदान करता है.

Nirjala Ekadashi 2024 और बड़ा मंगल एक ही दिन, जानें जीवन में सफलता के विशेष उपाय

मालिका राजयोग का प्रभाव

सामान्य प्रभाव:

धन, वैभव और ऐश्वर्य में वृद्धि: जातक को धन कमाने के कई अवसर मिलते हैं.

करियर में तरक्की और ऊंचा पद:


जातक को अपने करियर में आगे बढ़ने और ऊंचा पद पाने का मौका मिलता है.

व्यापार में सफलता और लाभ:


व्यापार करने वाले लोगों को अपने काम में सफलता और अधिक मुनाफा मिलता है.

समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि:


समाज में जातक की इज्जत और सम्मान बढ़ता है.

उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु:


जातक को अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन का आशीर्वाद मिलता है.

सुखी और संपन्न पारिवारिक जीवन:


पारिवारिक जीवन में खुशहाली, समृद्धि और शांति बनी रहती है.

ग्रहों की स्थिति के अनुसार प्रभाव

ग्रहों की मजबूती: अगर योग में शामिल ग्रह मजबूत अवस्था में हों तो जातक को विशेष लाभ मिलते हैं. सभी कार्य ठीक तरीके से पूर्ण होता समाज में मान सम्मान खुब मिलता है परिवारिक सुख भरपूर मिलता है. नौकरी करने वाले के लिए यह योग बहुत ही शुभकारी होता है व्योपार ठीक चलता है.

ग्रहों की कमजोरी: कमजोर ग्रहों वाले जातकों को कम शुभ प्रभाव मिल सकते हैं. ऐसे जातक को मान सम्मान नही मिलता है व्योपार में हानि होता है साथ ही परिवारिक कष्ट बना रहता. मासिक स्थिती ठीक नही रहता है समाजिक कार्य में रुचि नहीं रहेंगी.

ग्रहों की युति: अलग-अलग ग्रहों की युति से जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में लाभ मिल सकते हैं.

विभिन्न राशियों पर प्रभाव

मालिका राजयोग का सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव होता है, क्योंकि यह ग्रहों की स्थिति और उनकी मजबूती पर निर्भर करता है.

वृषभ राशि: शुक्र और बृहस्पति की युति से धन, वैवाहिक जीवन और संतान सुख में वृद्धि. आय के स्त्रोत मजबूत बनेगा. नौकरी से लाभ होता है.

मिथुन राशि: बुध और सूर्य की युति से करियर, शिक्षा और व्यापार में लाभ. परिवारिक सुख भरपूर मिलेगा. समाज क्षेत्र मज़बूत बनता है.

कर्क राशि: मजबूत चंद्रमा से मानसिक शांति, सुख और समृद्धि. आपके उपर लोगो का विश्वास बनेगा. सभी काम समय से होगा. अचल संपत्ति का सुख भरपुर मिलेगा. माता पिता का सहयोग मिलेगा. सरकारी कार्य से लाभ होगा.

सिंह राशि: सूर्य की मिथुन राशि में उपस्थिति से नेतृत्व क्षमता, प्रसिद्धि और सम्मान में वृद्धि. परिवारिक सुख भरपुर मिलता है समाज में सम्मान खुब मिलेगा. राजनिति में सफलता मिलती हैं.

कन्या राशि: बुध और सूर्य की युति से व्यापार, रोजगार और स्वास्थ्य में लाभ. नौकरी करने वाले के लिए उत्तम रहेगा. आधिकारी के साथ सम्मान खुब मिलता है.

तुला राशि: शुक्र और बुध की युति से वैवाहिक जीवन, प्रेम संबंध और कला में सफलता.
चल तथा अचल संपत्ति का लाभ मिलेगा. समाजिक कार्य में रुचि बनेगी. प्रसन्नता बनी रहेंगी.

धनु राशि: गुरु और शुक्र की युति से धन, शिक्षा और विदेश यात्रा में लाभ. परिवारिक जीवन खुशमय रहेगा. स्थाई संपति का लाभ होगा.

मीन राशि: गुरु और बुध की युति से करियर, व्यापार और संतान सुख में लाभ राजकीय कार्य में लाभ मिलेगा. संतान से सुख मिलता है.

जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >