महाशिवरात्रि पर भद्रा का साया, इस मुहूर्त में करें शिवजी की पूजा

Mahashivratri 2025 Bhadra Kaal: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह सम्पन्न हुआ था. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस वर्ष महाशिवरात्रि पर भद्रा का प्रभाव भी रहेगा. भद्रा के समय पूजा, मुंडन संस्कार और गृह प्रवेश जैसे शुभ या मांगलिक कार्यों से बचना चाहिए. इस संदर्भ में, आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि महाशिवरात्रि पर भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और भद्रा कब लग रही है.

Mahashivratri 2025 Bhadra Kaal: महाशिवरात्रि पर्व का सनातन धर्म में अत्यधिक महत्व है. यह पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन जलाभिषेक के साथ-साथ दुग्धाभिषेक, रुद्राभिषेक और पूजन विधि सभी भक्तों के लिए अत्यंत शुभ फलदायी और कल्याणकारी मानी जाती है. ज्योतिष के अनुसार, इस वर्ष महाशिवरात्रि पर भद्रा का प्रभाव पड़ने वाला है, इसलिए यह जानना आवश्यक है कि किस समय शिवलिंग पर जलाभिषेक करना चाहिए.

महाशवरात्रि पर कब से कब तक रहेगा भद्रा

महाशिवरात्रि के अवसर पर वैदिक पंचांग के अनुसार, भद्रा का प्रभाव 26 फरवरी को प्रातः 11:08 बजे से लेकर रात्रि 10:05 बजे तक रहेगा. महाशिवरात्रि के दिन चतुर्दशी तिथि के आरंभ होते ही भद्रा का प्रभाव भी प्रारंभ हो जाएगा. महाशिवरात्रि के दिन चतुर्दशी तिथि के आरंभ होते ही भद्रा का प्रभाव भी प्रारंभ हो जाएगा. इस प्रकार, महाशिवरात्रि पर लगभग 11 घंटे तक भद्रा का साया रहेगा. हालांकि, भद्रा का पर्व या शिवलिंग के जलाभिषेक पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा.

महाशिवरात्रि पर न करें ये सारे काम, उठाना पड़ सकता है बड़ा नुकसान

जानें किस शुभ मुहूर्त में करें शिवरात्रि की पूजा

 महाशिवरात्रि के अवसर पर भद्रा का निवास पाताल लोक में होगा. इस स्थिति में, महाशिवरात्रि के दिन किसी भी समय भगवान शिव की पूजा की जा सकती है, किंतु पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6:19 से लेकर रात 9:26 तक निर्धारित है.

महाशिवरात्रि व्रत की पूजा विधि

महाशिवरात्रि के दिन प्रातःकाल स्नान आदि करने के पश्चात स्वच्छ वस्त्र धारण करें और हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लें. तत्पश्चात, मंदिर में जाकर विधिपूर्वक भोलेनाथ की पूजा करें और पंचामृत से उनका जलाभिषेक करें. दिनभर व्रत रखने के उपरांत, संध्या समय शिवलिंग का विधि-विधान से पूजन करें. शिवलिंग पर चंदन का तिलक करें, बेलपत्र, फल, फूल, भांग और धतूरा अर्पित करें. इसके बाद केसर मिश्रित जल चढ़ाएं और भगवान शिव के समक्ष घी का दीपक प्रज्वलित करें. इस दिन भगवान शिव को केसर युक्त खीर का भोग अर्पित करना चाहिए, जिसे घर के सदस्यों में प्रसाद के रूप में वितरित किया जाना चाहिए.

झारखंड के इस मंदिर में पूरी होती है मनोकामना, पाहन करते हैं मुंडारी भाषा में मंत्रोच्चार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >