Jharkhand News: मां विपदतारिणी की पूजा को लेकर उत्साह, महिला श्रद्धालुओं ने पुत्रों को रक्षासूत्र बांधकर दिया आशीर्वाद

Jharkhand News: बोकारो में महिला श्रद्धालुओं ने मंगलवार को मंगलकामना के लिए मां विपदतारिणी की पूजा-अर्चना की. इसके बाद माताओं ने अपने पुत्रों को रक्षासूत्र बांधकर आशीर्वाद दिया. बंगाली समुदाय में पूजा को लेकर खासा उत्साह देखा गया.

Jharkhand News: चास (बोकारो)-चास-बोकारो में श्रद्धालुओं ने मंगलकामना के लिए मंगलवार को मां दुर्गा, मां काली व विभिन्न माताओं के मंदिर में विपदतारिणी की पूजा-अर्चना की. चास पुराना स्थित सिंहवाहिनी मंदिर, बड़ा दुर्गा मंदिर, महावीर चौक स्थित सार्वजनिक काली मंदिर, जोधाडीह मोड़ स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर सहित कालापत्थर, पुपुनकी, बाधाडीह, चौरा, तेलीडीह सहित अन्य जगहों के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा की.

मां दुर्गा के विपदतारिणी रूप की पूजा

महिलाओं ने उपवास रख मां दुर्गा के विपदतारिणी रूप की पूजा कर समाज में सुख समृद्धि की कामना की. 13 प्रकार के फल, फूल व मिठाई माता के चरणों में अर्पण किया और पंडितों से कथा सुनी. पूजा के बाद माताओं ने अपने पुत्रों को रक्षासूत्र बांधकर आशीर्वाद दिया.

बंगाली समुदाय में दिखा उत्साह

यह पूजा बंगाली समुदाय के लोगों के लिए खास माना जाता है. बांग्ला भाषी इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं. बोकारो में पूजा को लेकर बंगाली महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया. सुबह से ही महिला श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे. कहा कि विपत्ति से छुटकारा पाने के लिए मां विपदतारिणी की पूजा की जाती है. पूजा के बाद सभी मंदिरों में प्रसाद वितरण किया गया.

13 प्रकार के फल, फूल व मिठाई माता को अर्पित

चास पुराना बाजार स्थित सिंहवाहिनी मंदिर में महिला श्रद्धालु जुटीं और पूजा अर्चना कीं. जोधाडीह मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर और महावीर चौक स्थित काली मंदिर में महिलाओं ने पूजा की. महिलाओं ने उपवास रखकर 13 प्रकार के फल, फूल व मिठाई माता को अर्पित किया.

Also Read: रथ यात्रा निकली, गूंजे प्रभु के जयकारे

Also Read: बोकारो में ओडिशा के विशेष कपड़ों से होगी रथ की सजावट, नीम-चंदन के लकड़ियों से निर्मित है जगन्नाथ मंदिर की प्रतिमा

Also Read: दुगदा में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

Also Read: बोकारो में मना राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस, डॉक्टरों ने विद्यार्थियों को दी जंक फूड और मोबाइल से दूर रहने की सलाह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >