रक्षा बंधन पर लगेगा चंद्र ग्रहण! होगा इन 3 राशि वालों का भाग्योदय, किसे रहना होगा अलर्ट?

रक्षा बंधन के दिन लगने वाले चंद्र ग्रहण का ज्योतिषीय प्रभाव 7 राशियों पर पड़ेगा. जानिए किन 3 राशि वालों का भाग्योदय होगा और किन 4 राशियों को अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है.

Lunar Eclipse 2026 Prediction: रक्षा बंधन सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. भाई-बहन और दूसरों की रक्षा की कामना करने वालों के लिए यह त्योहार के समान है. पंचांग के अनुसार, इस साल रक्षा बंधन शुक्रवार, 28 अगस्त को मनाया जाएगा और इसी दिन आंशिक चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है.

वैसे तो यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन एस्ट्रोलॉजर धनंजय पांडेय बता रहे हैं कि इसका विशेष रूप से 7 राशि से संबंधित जातकों पर खास प्रभाव देखने को मिलेगा.

ग्रहण के प्रभाव से जहां वृषभ समेत 3 राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है. जबकि, 4 राशि के जातकों बहुत सावधान रहना होगा.

3 राशि वालों का होगा भाग्योदय!

वृषभ राशि- ज्योषीय गणना के अनुसार, सावन पूर्णिमा या रक्षा बंधन के दिन लगने वाला यह चंद्र ग्रहण वृषभ राशि के जातकों के लिए अनुकूल है. ग्रहण के शुभ प्रभाव से दैनिक आमदनी में वृद्धि होगी. साथ ही व्यापार में रुका हुआ धन अचानक मिल सकता है.

वृश्चिक राशि- नौकरीपेशा लोगों को करियर में जबरदस्त तरक्की देखने को मिल सकती है. मनचाहा नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छा अवसर प्राप्त होगा. घर-परिवार में धन की स्थिति अच्छी होगी.

मकर राशि- बिजनेस करने वालों को बड़ा मुनाफा प्राप्त हो सकता है. बिजनेस में आर्थिक तरक्की के योग हैं. परिवार में किसी बड़े सदस्य से लाभ हो सकता है.


ये भी पढ़ें: गुरु के नक्षत्र गोचर से संवर जाएगी 5 राशि वालों की तकदीर! बंपर लाभ के हैं योग

किन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट?

कर्क राशि- कर्क राशि से संबंधित लोगों को घर-परिवार में कु्छ वजहों से तनाव झेलना पड़ सकता है. मन अप्रसन्न रहेगा. यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतनी होगी. माता से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, इससे बचना होगा.

सिंह राशि- जॉब या व्यापार में कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. साथ में काम करने वालों के साथ मनमुटाव हो सकता है. यात्रा से धन हानि की संभावना है.

तुला राशि- तुला राशि वालों को रक्षा बंधन के दिन स्वास्थ्य को लेकर बेहद सावधान रहना होगा. धन के लेनदेन में सतर्कता बरतनी होगी. भारी आर्थिक नुकसान की संभावना है.

मीन राशि- करियर में अचानक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में अधिकारी की बातों को टालने से बचना होगा. घरेलु विवाद को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपेश कुमार ठाकुर

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >