Ketu Gochar 2026: 25 जनवरी 2026 को केतु अपना नक्षत्र बदलेंगे. वे पूर्वाफाल्गुनी के दूसरे चरण से पहले चरण में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस चरण में केतु का असर ज्यादा संतुलित होता है, जिससे नकारात्मक प्रभाव कम और सकारात्मक असर ज्यादा दिखता है. जनवरी के अंत में केतु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए खास साबित हो सकता है. केतु को ज्योतिष में ऐसा ग्रह माना जाता है जो अचानक जीवन की दिशा बदल देता है. केतु के शुभ प्रभाव से कई बार नए मौके, नई समझ और अप्रत्याशित परिणाम मिलते हैं. केतु के नक्षत्र परिवर्तन के दौरान कुछ लोगों के करियर में तरक्की, धन स्थिति में सुधार और मानसिक शांति के संकेत मिल रहे हैं. केतु के इस गोचर का सकारात्मक प्रभाव खासतौर पर मेष, कन्या और धनु राशि के लोगों पर दिखेगा. इस दौरान तीन राशि वाले लागों के जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं.
मेष–कन्या और धनु राशि वालों की चमकेगी किस्मत
मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए यह बदलाव बहुत अच्छा रहेगा. काम में नए मौके मिलेंगे. पद या जिम्मेदारी बढ़ने के योग हैं. पैसों के मामले में भी स्थिति बेहतर होगी. घर-परिवार का माहौल शांत रहेगा और मन अच्छा रहेगा. पढ़ाई या प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं. पुराने झगड़े या अटके काम सुलझ सकते हैं.
कन्या राशि: कन्या राशि वालों को इस बदलाव से आर्थिक राहत मिल सकती है. अचानक धन आने के संकेत हैं. नौकरी या व्यापार में नए रास्ते खुल सकते हैं. पहले किए गए निवेश से लाभ हो सकता है. मानसिक तनाव कम होगा और सेहत ठीक रहेगी. यह समय खुद को समझने और आगे बढ़ने के लिए अच्छा है. कला, लेखन या रचनात्मक काम करने वालों को पहचान मिल सकती है.
धनु राशि: धनु राशि वालों में आत्मविश्वास बढ़ेगा. फैसले लेने में मजबूती आएगी. जो काम लंबे समय से रुके थे, वे अब धीरे-धीरे पूरे होंगे. पैसे कमाने के नए मौके मिल सकते हैं और काम में गति आएगी.
रिश्तों में सहयोग मिलेगा. नई यात्रा या नए लोगों से मिलने से फायदा हो सकता है.
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
