Kali Puja 2025: 20 या 21 अक्टूबर कब मनाई जाएगी काली पूजा इस साल? नोट करें पर्व की सही तिथि, मुहूर्त, मंत्र और महत्व

Kali Puja 2025: काली पूजा हिंदू धर्म का एक विशेष पर्व है. इस दिन माता दुर्गा के उग्र स्वरूप माता काली की पूजा-अर्चना की जाती है. इस साल काली पूजा की तिथि को लेकर लोगों में काफी भ्रम है. ऐसे में इस लेख के माध्यम से चलिए जानते हैं कि इस साल काली पूजा कब मनाई जाएगी.

Kali Puja 2025: काली पूजा भारत में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है. इसे हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है. इस पर्व को श्यामा पूजा के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन माता दुर्गा के उग्र स्वरूप माता काली की आराधना की जाती है.

माना जाता है कि माता काली की विधिपूर्वक पूजा करने से जीवन से डर-भय का नाश होता है. घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और शक्ति व साहस की प्राप्ति होती है. चलिए जानते हैं इस वर्ष काली पूजा कब मनाई जाएगी और पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा.

साल 2025 में काली पूजा कब मनाई जाएगी?

पंचांग के अनुसार, इस बार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 21 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 54 मिनट पर होगा. इसलिए इस साल काली पूजा 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को मनाई जाएगी.

काली पूजा का निषीथ काल 20 अक्टूबर को रात 11:41 बजे से शुरू होकर21 अक्टूबर की मध्यरात्रि 12:31 बजे तक रहेगा.

काली पूजा का महत्व क्या है?

माना जाता है कि इस दिन माता आदिशक्ति के भयंकर स्वरूप माता काली की पूजा करने से जीवन की सभी परेशानियाँ, डर, चिंता, भय और नकारात्मकता का अंत होता है. शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है तथा शक्ति, साहस और पराक्रम का आशीर्वाद मिलता है.

काली पूजा मुख्य रूप से भारत के किन-किन राज्यों में मनाई जाती है?

काली पूजा मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम राज्यों में बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है.

काली पूजा के दिन किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?

काली मां की पूजा के दौरान इन मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है:
“ॐ क्रीं कालिकायै नमः.”
“ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे.”

यह भी पढ़ें: Diwali 2025: दीवाली पर क्यों किया जाता है व्रत? जानिए इसकी धार्मिक मान्यता

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >