Jivitputrika Vrat 2025: जिउतिया व्रत कब, यहां से जानें पूजा विधि

Jivitputrika Vrat 2025: जिउतिया व्रत 2025, जिसे जीवित्पुत्रिका व्रत भी कहा जाता है, संतान की लंबी उम्र और कुशलता की कामना के लिए किया जाने वाला विशेष उपवास है. माताएं निर्जला उपवास रखकर भगवान जिमूतवाहन की पूजा करती हैं और संतान की रक्षा की प्रार्थना करती हैं.

Jivitputrika Vrat 2025: हिंदू धर्म में प्रत्येक व्रत और त्योहार का अपना विशिष्ट महत्व है. इन्हीं में से एक है जिउतिया व्रत (Jivitputrika Vrat), जिसे माताएं संतान की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना से करती हैं. इस व्रत की विशेषता यह है कि महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास (बिना अन्न और जल ग्रहण किए) रखकर श्रद्धापूर्वक भगवान जिमूतवाहन की पूजा करती हैं. यह व्रत मुख्यतः बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है.

जिउतिया व्रत 2025 कब है?

व्रत की तिथि: 14 सितंबर 2025, रविवार
अष्टमी तिथि प्रारंभ: सुबह 05:04 बजे (14 सितंबर)
अष्टमी तिथि समाप्ति: रात 03:06 बजे (15 सितंबर)

जिउतिया व्रत का महत्व

पौराणिक मान्यता के अनुसार, जिउतिया व्रत की कथा भगवान जिमूतवाहन से संबंधित है. कहा जाता है कि उनके आशीर्वाद से संतान पर आने वाले संकट दूर होते हैं और बच्चों को दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. यही कारण है कि माताएं यह व्रत पूर्ण श्रद्धा और नियमों का पालन करते हुए करती हैं.

जिउतिया व्रत पूजा विधि

  • प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और सूर्य देव को जल अर्पित करें.
  • घर या मंदिर को गंगाजल से शुद्ध करें.
  • चौकी पर स्वच्छ कपड़ा बिछाकर भगवान जिमूतवाहन की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें.
  • घी का दीपक जलाकर आरती करें.
  • जिउतिया व्रत की कथा का श्रवण और पाठ करें.
  • फल, फूल और मिष्ठान्न का भोग लगाएं.
  • संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करें.

जिउतिया व्रत पर क्या दान करें?

इस दिन पूजा के बाद दान करना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है.

  • अन्न, वस्त्र और धन
  • तिल (विशेषकर काले तिल)
  • भोजन और मिष्ठान्न
  • जरूरतमंदों को भोजन और कपड़े

धार्मिक मान्यता है कि इन वस्तुओं का दान करने से बच्चों की आयु, स्वास्थ्य और भाग्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

जितिया व्रत की शुरुआत कैसे हुई? जानें इससे जुड़ी पौराणिक कथाएं

नोट: जन्मकुंडली, वास्तु और व्रत-त्योहार से संबंधित किसी भी जानकारी हेतु ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा (ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ) से संपर्क कर सकते हैं.
8080426594 / 9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >