Jitiya Vrat 2025 Live Puja Vidhi: हर साल अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर जितिया व्रत किया जाता है. यह व्रत तीन दिनों तक चलता है और बिहार समेत पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बड़ी श्रद्धा से मनाया जाता है. पहले दिन नहाय-खाय की परंपरा होती है, दूसरे दिन महिलाएं निर्जला उपवास करती हैं और तीसरे दिन उपवास का पारण किया जाता है. इसे जीवित्पुत्रिका व्रत भी कहा जाता है. इस साल यह व्रत 14 सितंबर को मनाया जा रहा है. यदि आप भी जितिया व्रत रख रही हैं, तो यहां आपको पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि, आवश्यक सामग्री और पारण का समय बताया जा रहा है.
Jitiya Vrat 2025 Live Puja Vidhi: कल रखा जाएगा जितिया व्रत, यहां से नोट कर लें पूजा विधि, मुहूर्त, मंत्र जैसे हर डिटेल

जितिया व्रत 2025 लाइव अपडेट
Jitiya Vrat 2025 Live Puja Vidhi: सनातन धर्म में व्रत-उपवास का विशेष महत्व है. इन्हीं में से एक है जितिया व्रत, जिसे जीवित्पुत्रिका व्रत भी कहा जाता है. इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती और जितिया माता की आराधना की जाती है. माताएं यह व्रत संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना से करती हैं. वैदिक पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 14 सितंबर 2025 को प्रातः 5:04 बजे से आरंभ होकर 15 सितंबर 2025 को रात्रि 3:06 बजे तक रहेगी.