Indira Ekadashi 2025: इंदिरा एकादशी पर दान का महत्व, कौन-कौन सी चीजें दान करना होता है शुभ

Indira Ekadashi 2025: सनातन धर्म में इंदिरा एकादशी व्रत का बड़ा महत्व है. मान्यता है कि इस दिन दान करने से पितरों की आत्मा को शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है. साथ ही, परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है. आइए जानते हैं, इंदिरा एकादशी के दिन दान का महत्व और क्या-क्या दान करना शुभ माना जाता है.

Indira Ekadashi 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार इंदिरा एकादशी आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है. इस बार यह व्रत 17 सितंबर 2025 को रखा जाएगा. यह व्रत पितृपक्ष के दौरान आता है, इसलिए इसका महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है. मान्यता है कि इस दिन पूजा-पाठ, व्रत और दान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और परिवार पर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है.

इंदिरा एकादशी पर दान का महत्व

शास्त्रों में कहा गया है कि एकादशी पर किया गया दान कई गुना पुण्य प्रदान करता है. यह भी मान्यता है कि इंदिरा एकादशी के दिन दान करने से पितरों की आत्मा को मोक्ष प्राप्त होता है. जीवन के संकट दूर होते हैं और परिवार में सुख-समृद्धि आती है.

इंदिरा एकादशी पर क्या-क्या दान करें?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इंदिरा एकादशी के दिन कुछ विशेष वस्तुओं का दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और घर में समृद्धि आती है. आइए जानते हैं क्या दान करना शुभ माना जाता है:

  • अन्न दान: इस दिन पके हुए भोजन या कच्चे अन्न का दान करने से पितरों की आत्मा को संतोष मिलता है.
  • जल दान: तांबे के लोटे में जल भरकर दान करना अत्यंत शुभ माना गया है.
  • तिल दान: तिल को पवित्रता और शांति का प्रतीक माना गया है. इस दिन तिल का दान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है.
  • फल और सब्जियां: मौसमी फल और हरी सब्जियों का दान भी शुभ फलदायी होता है.
  • वस्त्र दान: जरूरतमंदों को साफ और उपयोगी वस्त्र दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है.

यह भी पढ़े: Vishwakarma Ji Ki Aarti: ओम जय श्री विश्वकर्मा, प्रभु जय श्री विश्वकर्मा… विश्वकर्मा पूजा करने जा रहे हैं तो जरूर पढ़ें ये आरती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >