Holi in Mahakal Temple: विश्व प्रसिद्ध है यहां की होली, सबसे पहले महाकाल मनाते हैं होली

Holi in Ujjain mahakaal temple महाकाल की नगरी उज्‍जैन में भी होली की धूम देखने लायक होती है. हर साल महाकाल मंदिर में होली पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है.

Holi 2024 in Mahakal Temple: मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर में आज भस्म आरती के दौरान महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग लग गई जिससे कई पुजारी और श्रद्धालु झुलस गये. घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खबरों की मानें तो घटना के वक्त यहां होली का जश्न चल रहा था. आपको बता दें महाकाल मंदिर की होली विश्व प्रसिद्ध है, कहा जाता है कि सबसे पहले महाकाल होली मनाते हैं. आइए जानते हैं कितनी खास होती है बाबा महाकाल के दरबार की होली.

15 दिन पहले से महाकाल मंदिर में शुरू होती है होली की तैयारी

आपको बता दें महाकाल मंदिर में होली मनाने की तैयारी 15 दिन पहले से तैयारी शुरु कर देते हैं. महाकालेश्वर मंदिर के राम पुजारी ने बताया कि सभी पर्व की शुरुआत भगवान महाकाल के आंगन से होती है. बाबा महाकाल मंदिर में पहले दिन होलिका दहन की परंपरा है और उसके बाद शयन आरती व सुबह भस्म आरती के बाद फूल और गुलाल से होली खेलने की विशेष परंपरा है.

देश के सभी त्योहार की होती है यहीं से शुरूआत

महाकाल की नगरी उज्जैन में देश के सभी त्योहार मनाए जाते हैं. दिवाली हो, होली हो या फिर रक्षाबंधन, सभी त्योहारों की शुरुआत सबसे पहले भगवान महाकाल के आंगन से होती है. वर्षों से यह परम्परा चली आ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >