हिंदू शादी में दूल्हा-दुल्हन को हल्दी क्यों लगाई जाती है? जानें इसका रहस्य

Hindu Wedding Rituals: हिंदू धर्म में शादी से कुछ दिन पहले दूल्हा-दुल्हन को हल्दी लगाई जाती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों किया जाता है? क्या यह सिर्फ एक परंपरा है या इसके पीछे कोई गहरा रहस्य छिपा हुआ है? आइए, इस लेख के माध्यम से इस खास रस्म के महत्व के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Hindu Wedding Rituals: हिंदू धर्म में विवाह केवल दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों और संस्कृतियों के मिलन का प्रतीक माना जाता है. हिंदू विवाह में कई रस्में होती हैं, जिनका अपना-अपना खास महत्व होता है. इन्हीं परंपराओं में एक है ‘हल्दी की रस्म’. ढोलक की थाप, हंसी-ठिठोली और पीली हल्दी से सजे दूल्हा-दुल्हन इस रस्म को यादगार बना देते हैं. यह रस्म न सिर्फ खूबसूरती बढ़ाने के लिए होती है, बल्कि इसके पीछे गहरी धार्मिक और पारंपरिक मान्यताएं भी जुड़ी होती हैं, जिनके बारे में हम इस आर्टिकल में चर्चा करेंगे.

हल्दी की रस्म का महत्व

नकारात्मक ऊर्जा से बचाव

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हल्दी को बेहद पवित्र माना जाता है. ऐसा विश्वास है कि विवाह के समय दूल्हा-दुल्हन पर बुरी नजर लगने का खतरा अधिक होता है. हल्दी को एक सुरक्षा कवच की तरह देखा जाता है, जो नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखती है. यही वजह है कि हल्दी की रस्म के बाद दूल्हा-दुल्हन को घर से बाहर निकलने से रोका जाता है.

त्वचा के लिए प्राकृतिक ग्लो

हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को अंदर से साफ करते हैं. यह डेड स्किन को हटाकर चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाती है. यही कारण है कि शादी के दिन दूल्हा-दुल्हन की त्वचा और भी निखरी हुई नजर आती है.

सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक

हिंदू धर्म में पीला रंग भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी से जुड़ा माना जाता है. यह रंग सुख, शांति, ज्ञान और समृद्धि का प्रतीक है. हल्दी की रस्म के जरिए दूल्हा-दुल्हन के वैवाहिक जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना की जाती है.

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >