Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर क्या करना चाहिए? जानें पूजा और व्रत से जुड़े जरूरी नियम

क्या आप भी हरतालिका तीज का व्रत करने वाले हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए है. इस दिन पूजा-पाठ के साथ कुछ खास नियमों का पालन करना शुभ माना जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि हरतालिका तीज पर क्या-क्या करना शुभ माना जाता है.

Hartalika Teej 2026: हरितालिका तीज माता पार्वती और भगवान शिव को समर्पित व्रत है. यह व्रत हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है. सुहागिन महिलाओं के लिए यह व्रत विशेष महत्व रखता है. इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना से व्रत रखती हैं. वहीं, कुंवारी कन्याएं मनचाहा और योग्य वर पाने की कामना से यह व्रत करती हैं. इस व्रत में निर्जला उपवास रखने की भी परंपरा है. मान्यता है कि माता पार्वती की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार करने का वरदान दिया था.

हरतालिका तीज पर क्या करना चाहिए?

सोलह श्रृंगार

हरतालिका तीज के व्रत में सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व माना जाता है. इसलिए व्रती महिलाओं को सुबह स्नान करने के बाद साफ और शुभ रंग के कपड़े पहनने चाहिए. इसके बाद सोलह श्रृंगार कर माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए.

मिट्टी की प्रतिमा स्थापित करें

पूजा स्थल पर बालू, रेत या गीली मिट्टी से भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा बनाकर स्थापित करने की परंपरा है. इसके बाद श्रद्धा के साथ शिव-पार्वती की पूजा करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Hartalika Teej: हरतालिका तीज पर क्यों रखा जाता है निर्जला व्रत? माता पार्वती से जुड़ा रहस्य

मन और वाणी पर संयम रखें

व्रत के दौरान मन और वाणी पर संयम रखना चाहिए. व्रत के दौरान शांत रहें, किसी से झगड़ा न करें और गलत बोलने से बचें। भगवान शिव और माता पार्वती का ध्यान और पूजा करें। 

मंत्रों का जाप करें

पूजा के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती के मंत्रों का जाप करें. श्रद्धा के साथ शिव-पार्वती का ध्यान और भजन-कीर्तन भी किया जा सकता है.

व्रत कथा सुनें और रात्रि जागरण करें

पूजा के दौरान हरतालिका तीज की पौराणिक व्रत कथा सुनना या पढ़ना शुभ माना जाता है. इसके साथ ही इस दिन रात में जागरण कर भगवान शिव और माता पार्वती के भजन-कीर्तन करने की भी परंपरा है.

दान करें और बड़ों का आशीर्वाद लें

पूजा और व्रत के बाद अपनी श्रद्धा के अनुसार सुहाग की सामग्री, फल, वस्त्र और दक्षिणा का दान करें. इसके बाद बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना चाहिए.

ये भी पढ़ें: हरतालिका तीज का नाम कैसे पड़ा ‘हरतालिका’? जानें माता पार्वती और उनकी सखियों से जुड़ी कथा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >