Happy Sharad Purnima 2024 Wishes: रात लेकर आती है अपने साथ अमृत वर्षा ... शरद पूर्णिमा के अवसर पर यहां से दें शुभकामनाएं

Happy Sharad Purnima 2024 Wishes: शरद पूर्णिमा के अवसर पर, हम आपके लिए कुछ विशेष शुभकामना संदेश प्रस्तुत कर रहे हैं. पूजा-पाठ के अलावा, आप इन संदेशों के माध्यम से अपने प्रियजनों को शरद पूर्णिमा की बधाई भी दे सकते हैं.

Happy Sharad Purnima 2024 Wishes: कल 16 अक्टूबर, बुधवार को शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन रात में चंद्रमा से अमृत की वर्षा होती है, इसलिए रात को चंद्रमा की रोशनी में खीर रखने की परंपरा है. शरद पूर्णिमा के इस विशेष अवसर को और भी यादगार बनाने के लिए, इस दिन अपने प्रियजनों को शुभकामनाओं से भरे संदेश भेजें.

Happy Sharad Purnima 2024: हो आप पर धन की वर्षा अपार

हो आप पर धन की वर्षा अपार
मिले सुख समृद्धि बेशुमार
हर रात बन कर आए शरद पूर्णिमा
मिले जीवन में खुशियां बेशुमार

Sharad Purnima 2024: शरद पूर्णिमा का व्रत रखने से चंद्रमा दोष होगा दूर, जानें किस दिन है ये त्योहार

Happy Sharad Purnima 2024: चांद सी शीतलता, शुभ्रता, कोमलता

चांद सी शीतलता, शुभ्रता, कोमलता, उदारता, प्रेमलता
आपको और आपके परिवार को प्रदान हो
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं…

Happy Sharad Purnima 2024: बरसे है देवताओं का प्यार

शरद पूर्णिमा की रात्रि है सबसे सुन्दर क्योंकि
बरसे है देवताओं का प्यार और आशीर्वाद
बन कर चन्द्रमा की चांदनी और लक्ष्मी मां का प्यार
शुभ हो आपके लिए शरद पूर्णिमा का त्यौहार

Happy Sharad Purnima 2024: शरद पूर्णिमा की रात लेकर आती है

शरद पूर्णिमा की रात लेकर आती है अपने साथ अमृत वर्षा
जो भर देती है हमारे जीवन को सुख और समृद्धि से
आशा है ये त्योहार आपके जीवन में नई उमंग लेकर आए

Happy Sharad Purnima 2024: आज अपने घर को साफ रखना

आज अपने घर को साफ रखना,
घर में दीपक जलाकर रखना,
आज कुबेर संग आएंगी माता लक्ष्मी,
स्वागत के लिए तैयार रहना,
देकर जाएंगी सुख समृद्धि का आशीष,
दरिद्रता, आर्थिक संकट होगा दूर
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं

Happy Sharad Purnima 2024: शुभ शरद पूर्णिमा…

शुभ शरद पूर्णिमा…
आश्विन मास की पूर्णिमा का रंग है निराला
इस दिन चमके चन्द्रमा सबसे प्यार
बिखेर कर अपनी चांदनी दे हमको वो अपना आशीर्वाद
ये है कामना इस साल, हर साल
शुभ शरद पूर्णिमा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >