Happy Guru Parv 2024 Wishes: नानक नाम जहाज है ... गुरु पर्व की लख-लख बधाइयां

Happy Guru Parv 2024 Wishes: गुरु नानक देव जी को सिख धर्म का प्रथम गुरु माना जाता है. गुरु नानक देव जी के जन्मोत्सव के अवसर पर गुरु नानक जयंती का आयोजन किया जाता है. इस पवित्र दिन पर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं प्रदान करते हैं.

Happy Guru Parv 2024 Wishes, Message And Quotes:  इस वर्ष आज यानी शुक्रवार 15 नवंबर 2024 को गुरु नानक जयंती मनाई जाएगी. गुरु नानक जी को सिखों के पहले गुरु के रूप में मान्यता प्राप्त है, जिन्होंने सिख धर्म की स्थापना की. इस प्रकार, सिख समुदाय के लिए गुरु नानक जयंती का विशेष महत्व है. इस दिन गुरुद्वारे में कीर्तन और पाठ का आयोजन किया जाता है. साथ ही, गुरुद्वारे को फूलों और रोशनी से सजाया जाता है. सिख धर्म में इस उत्सव का विशेष स्थान है. इस पावन अवसर पर आप भी अपने प्रियजनों को गुरु पूरब के मंगल संदेश अवश्य भेजें.

Happy Guru Parv 2024 Wishes: वाणी ऐसी रहे जो सबको

वाणी ऐसी रहे जो सबको सुख पहुंचाए,
कमाई ऐसी रहे जो हम दूसरो की मदद कर पाए,
सतगुरु का सदा आशीर्वाद हो,
सबका जीवन आबाद हो,
गुरु पर्व 2024 की शुभकामनाएं

Guru Nanak Jayanti 2024:  गुरु नानक देव जी जयंती कल, जानें इस दिन से जुड़ी खास बातें

Happy Guru Parv 2024 Wishes: नानक नाम जहाज है

नानक नाम जहाज है,
चढ़े सो उतरे पार.
तू ही मेरा राखिया,
तू ही सिरजनहार.
गुरु पर्व 2024 की बधाई

Happy Guru Parv 2024 Wishes: वाहेगुरु का आशीष सदा

वाहेगुरु का आशीष सदा,
मिले ऐसी कामना है हमारी,
गुरु की कृपा से आएगी,
घर घर में खुशहाली  
गुरु पर्व 2024 की  लख-लख बधाइयां

Happy Guru Parv 2024 Wishes: सिर पर नानक देव जी का हाथ रहे

सिर पर नानक देव जी का हाथ रहे,
जीवन में आपके खुशियों की बरसात रहे,
सदा तरक्की करें आप और आपका पूरा परिवार,
यही कामना है इस बार
गुरु पर्व 2024 की शुभकामनाएं

Happy Guru Parv 2024 Wishes: सतगुरु सबके काज सवारें

सतगुरु सबके काज सवारें,
हम सभी के आप रखवारे
सतनाम वाहे गुरु,
वाहे गुरु जी दा खालसा,
वाहे गुरु जी दी फतेह
गुरु पर्व 2024 की शुभकामनाएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >