Guru Tegh Bahadur Shaheedi Divas 2025: गुरु तेग बहादुर का बलिदान, जो आज भी दुनिया को राह दिखाता है

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Divas 2025: साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत सिर्फ इतिहास नहीं, बल्कि धार्मिक स्वतंत्रता और मानव अधिकारों की रक्षा का विश्व स्तर पर अनोखा उदाहरण है. हिंद की चादर कहलाने वाले गुरु जी का बलिदान आज भी हर भारतीय के दिल में साहस, सत्य और आस्था के प्रतीक के रूप में जीवित है.

डॉ एमपी सिंह
वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन
गुरु नानक अस्पताल

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Divas 2025: हिंद की चादर साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान सिर्फ इतिहास का एक अध्याय नहीं, बल्कि मानवता, आस्था और स्वतंत्रता की रक्षा का एक अमर संदेश है. सिखों के नवें गुरु, गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को देश 24 नवंबर 2025 को 350वीं वर्षगाँठ के रूप में मना रहा है. उनका बलिदान दुनिया के इतिहास में अनोखा है, क्योंकि उन्होंने अपने प्राण सिर्फ एक समुदाय नहीं, बल्कि पूरी मानवता की धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए न्योछावर कर दिए.

उथल–पुथल का दौर और गुरु तेग बहादुर जी की भूमिका

सत्रहवीं सदी भारत के लिए काफी कठिन समय था. औरंगजेब के शासन में धार्मिक कट्टरता और जबरन धर्मांतरण की घटनाएं बढ़ गई थीं. खासकर कश्मीर में उसके सूबेदार इफ्तिखार खान द्वारा हिंदुओं पर अत्याचार किए जा रहे थे. डर, हिंसा और जबरदस्ती धर्म बदलवाने की कोशिशों से परेशान होकर कई कश्मीरी ब्राह्मण किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश में थे, जो उनकी रक्षा कर सके. इन्हीं परिस्थितियों में 1675 में पंडित कृपा राम के नेतृत्व में एक समूह आनंदपुर साहिब पहुँचा. उन्हें पता था कि गुरु तेग बहादुर जी का दरबार हमेशा पीड़ितों और कमजोरों के लिए खुला रहता है. गुरु साहिब को लोग सिर्फ आध्यात्मिक नेता नहीं, बल्कि एक रक्षक और मार्गदर्शक के रूप में देखते थे.

जब ब्राह्मणों ने अपनी पीड़ा सुनाई, तो सवाल उठा—इन अत्याचारों के खिलाफ खड़ा कौन होगा? जवाब बहुत स्पष्ट था: “सबसे महान संत ही यह जिम्मेदारी उठा सकते हैं.” गुरु तेग बहादुर जी ने बिना झिझक इस जिम्मेदारी को स्वीकार किया.

ये भी लिखें: इस दिन है गुरु तेग बहादुर सिंह जी का शहीदी दिवस, जानें सिखों के नौवें गुरु के बारे में…

दिल्ली में औरंगजेब से सामना

गुरु जी दिल्ली पहुंचे और औरंगजेब से सीधे मुलाकात की. बादशाह ने उन्हें पद, धन और सुरक्षा देने का प्रस्ताव रखा—बस एक शर्त पर: वे इस्लाम कबूल कर लें. लेकिन गुरु तेग बहादुर जी दृढ़ थे. उन्होंने साफ कहा कि कोई भी सत्ता किसी की आस्था या विश्वास छीनने का अधिकार नहीं रखती. धर्म आत्मा का विषय है, सत्ता का नहीं. औरंगजेब को यह बात बहुत बुरी लगी. नतीजा यह हुआ कि 24 नवंबर 1675 को चांदनी चौक में गुरु जी का सार्वजनिक रूप से सिर कलम कर दिया गया. उनके साथियों को भी यातनाएँ दी गईं, लेकिन किसी ने अपना धर्म नहीं छोड़ा.

बलिदान का गहरा संदेश

गुरु तेग बहादुर जी जानते थे कि उनका बलिदान सिर्फ एक जीवन का अंत नहीं होगा—यह पूरी जनता में हिम्मत और एकता जगाएगा. वे चाहते थे कि लोग जाति, पंथ, संप्रदाय और भेदभाव से ऊपर उठकर अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को मजबूत करें. उनका बलिदान उन दिनों बेहद महत्वपूर्ण था, जब हिंदू समाज एकजुट नहीं था और कई पंथों में बंटा हुआ था. ऐसे विखंडन ने भारत को बार-बार बाहरी आक्रमणों के सामने कमजोर बनाया था. लेकिन गुरु तेग बहादुर जी ने दिखाया कि सत्य और धर्म की रक्षा के लिए खड़े होने वाला एक व्यक्ति भी पूरे समाज को जागृत कर सकता है.

आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा

गुरु तेग बहादुर जी का जीवन और बलिदान आज के युवाओं के लिए बहुत बड़ा संदेश है:

  • सत्य और न्याय के पक्ष में डटे रहो.
  • कमजोरों की मदद करो और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाओ.
  • अपनी संस्कृति और विरासत का सम्मान करो.
  • धर्म और आस्था व्यक्तिगत अधिकार हैं—इन्हें जबरन नहीं बदला जा सकता.
  • कभी भी अन्याय के आगे मत झुको.

आज की पीढ़ी को साहिब जी का संदेश

आज की पीढ़ी के लिए गुरु तेग बहादुर साहिब जी का बलिदान बेहद स्पष्ट संदेश प्रेषित करता है- ‘सत्य के साथ खड़े रहो, कमजोरों की रक्षा करो, अपनी सास्कृतिक विरासत का सम्मान करो, अपनी आस्था पर निष्ठ रहो और अन्याय के सामने कभी न झुको.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >