Guru Grah Upay: कुंडली में अगर कमजोर है गुरु तो करने होंगे ये उपाय

Guru Grah Upay, Jupiter Remedies: व्यक्ति की जन्म तिथि, दिन और नक्षत्र का प्रभाव अत्यंत महत्वपूर्ण होता है. जिस दिन आपका जन्म हुआ है, उसका प्रभाव आपके व्यक्तित्व पर पड़ता है और इसी के अनुसार आपके गुण प्रकट होते हैं. आज मैं आपको मंगलवार को जन्मे व्यक्तियों के विषय में जानकारी देने जा रहा हूं.

Guru Grah Upay: जन्मकुंडली में गुरु को मजबूत होना बहुत जरुरी होता है गुरु अनुकूल नहीं होने पर व्यक्ति के जीवन में कई तरह से परेशानी बन जाता है.गुरु को वृहस्पति के नाम से जाना जाता है नवग्रह में गुरु को देवगुरु की प्रधानता दिया गया है.देवगुरु होने के कारण विद्वता प्रतिभा ,एवं ज्ञान प्राप्त होता है.

वृहस्पति कुंडली में में शुभ स्थान पर विराजमान होने पर व्यक्ति महान,तेजवान, बुद्धिमान तथा परम गुणवान एवम जगत के प्रसिद्ध होते है गुरु पुरुष प्रधान ग्रह है. इनको पिला रंग बहुत प्रिय है ज्ञान के क्षेत्र में इनकी तुलना किसी भी ग्रह से नहीं की जा सकती है.

Vastu Tips for Puja Room:  इस दिशा में हो आपके घर में पूजा का स्थान, यहां जानें पूजा रूम वास्तु टिप्स

वृहस्पति का वाहन हाथी है हाथी वैभव तथा समृद्धि के सूचक होते है गुरु का स्वभाव मौन एवं शांत तरीके से रहना पसंद करते है.वृहस्पति इनको दो तत्व मिला हुआ है यह जल तत्व तथा अग्नि तत्व के होते है वृहस्पति उतर पूर्व कोण के स्वामी होते है.यह एक राशि में 13 महिना विराजमान होते है.

सौर मंडल में सबसे बड़ा ग्रह वृहस्पति ही है यह धनु राशि तथा मीन राशि के स्वामी है यह वृहस्पति सूर्य और चन्द्र, मंगल मित्र राशि है.बुध और शुक्र शत्रु राशि है और शनि -राहु -केतु इनके लिए बराबरी का ग्रह है जन्मकुंडली में नवम भाव का स्वामी होते है.

कमजोर गुरु के लक्षण

व्यक्ति के जन्मकुंडली में वृहस्पति कमजोर होने पर कई तरह से परेशानी बन जाता है अगर जन्मकुंडली में गुरु अनुकूल स्थिति में नहीं होने पर भाग्य साथ नहीं देता है.लक्ष्मी की प्राप्ति में कमी होता है.गुरु भाग्य के कारक ग्रह माना जाता है गुरु कमजोर होने पर कार्य में सफलता नहीं मिलती है विवाह होने में विलंब होता,पुत्र प्राप्ति में देर होता है,नौकरी होने में देर होता है अगर नौकरी लग जाती है उसमें स्थिरता नही हो पाता है कई बार बदलाव की स्थिति बनती है.पेट सम्बंधित समस्या जैसे गैस,अपच यह कमजोर गुरु के लक्षण होता है.शिक्षा में बाधा होता है,जन्मकुंडली में जिस भाव में वृहस्पति विराजमान होते है उस भाव का फल नष्ट कर देते है तथा जन्मकुंडली के जिसे भाव पर उनका दृष्टी बनता है उस भाव से सम्बंधित फल अनुकुल देते हैं.

जन्मकुंडली में वृहस्पति अनुकूल नहीं रहने पर व्यक्ति के शरीर के बनावट ठीक -ठाक नहीं होता है जैसे स्वास्थ्य नहीं होता है, कई तरह से परेशानी से ग्रस्त होते है जन्मकुंडली में गुरु दुसरे भाव में बैठा हो और लगन 06 ,09 ,10 भाव राशि की हो अर्थात पहला चौथा तीसरा या द्वादश भाव के होकर दुसरे भाव में बैठे है इस अवस्था में गुरु अनिष्टकारी होता है .

गुरु के अशुभ प्रभाव से कारण व्यक्ति के उपर प्रभावशील व्यक्ति का अभाव होता है, सहयोग नहीं मिल पाता है,सात्विकता की कमी होता है ,जुआ लॉटरी जैसे गलत गतिविधि में संगलन करवाता है.भौतिक सुख की कमी, महसूस होता है,हमेशा पैसा की समस्या बनी रहती है ,दांत सम्बन्धी समस्या बनता है,मुख से दुर्गंध आता हैं.

उपाय

जन्मकुंडली में गुरु के कमजोर होने पर गुरु ग्रह के प्रसन्न करने के दिए इनका शुभ रत्न पुखराज 5 कैरेट का सोना धातु में बनवाकर उसे शुद्ध करके गुरुवार के दिन धारण करें. जिसे आपके कुंडली में कमजोर वृहस्पति अनुकुल प्रभाव देगें.
प्रत्येक गुरुवार को भगवन विष्णु का पूजन करे तथा चनादाल या मुनक्का का प्रसाद में भोग लगाएं.

गुरु के मंत्र का जाप करें.

ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः इस मंत्र को प्रतिदिन सुबह में 108 बार जाप करें.

गुरुवार को पिला वस्त्र धारण करे, पिला चंदन मस्तक पर तिलक करे,हल्दी तथा पिला चावल ब्राह्मण को दान करे.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >