माघ गुप्त नवरात्रि 2026 का पहला दिन आज, इन 9 भोगों से माता होंगी प्रसन्न, जानें किस दिन क्या चढ़ाना रहेगा शुभ

Gupt Navratri 2026: माघ मास में मनाई जाने वाली गुप्त नवरात्रि के दौरान 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है. माना जाता है कि जो भी भक्त नौ दिन तक माता की पूजा करता है और उन्हें प्रिय भोग अर्पित करता है, उस पर माता की विशेष कृपा बनी रहती है. आइए जानते हैं कि नवरात्रि के इन नौ दिनों में माता को किन-किन चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता है.

Gupt Navratri 2026: साल में चार बार नवरात्रि आती है, जिनमें से दो को गुप्त नवरात्र कहा जाता है. माघ महीने के शुक्ल पक्ष में आने वाली गुप्त नवरात्रि  होती है. यह पर्व तंत्र-मंत्र की साधना और खास मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए बहुत फलदायी माना जाता है. इस साल माघ महिने की  गुप्त नवरात्रि की शुरुआत आज यानि 19 जनवरी, से हो गई है. मान्यता है कि यदि इन नौ दिनों के दौरा़न भक्त  माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा और कुछ विशेषभोग अर्पित करें तो मां प्रसन्न होती है. साथ ही माता की कृपा से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है.

गुप्त नवरात्रि भोग

  • मां काली: महाविद्याओं में प्रथम मां काली को हलवा और काली उड़द की खिचड़ी का भोग लगाना शुभ माना जाता है. इससे शत्रुओं से मुक्ति मिलती है.
  • मां तारा: मां तारा को सफेद चावल और चीनी का भोग अर्पित किया जाता है. इससे ज्ञान बढ़ता है और आत्मिक शांति मिलती है.
  • मां ललिता: देवी को खीर, पंचामृत और केसर वाला दूध चढ़ाया जाता है. इससे जीवन में सुख और शांति बनी रहती है.
  • मां भुवनेश्वरी: मां भुवनेश्वरी को ताजे फल और मिठाई का भोग लगाना चाहिए. इससे समाज में सम्मान बढ़ता है.
  • मां छिन्नमस्ता: देवी को उड़द की दाल से बनी चीजें अर्पित करना शुभ माना जाता है. इससे हिम्मत बढ़ती है और कानूनी मामलों में सफलता मिलती है.
  • मां भैरवी: मां भैरवी को मावे की मिठाई या गुड़ से बने पकवान चढ़ाए जाते हैं. इससे डर दूर होता है.
  • मां धूमावती: इस स्वरूप को नमक वाली चीजें जैसे बड़ा या कचौड़ी चढ़ाना शुभ माना जाता है.
  • मां बगलामुखी: मां बगलामुखी को पीले रंग की चीजों का भोग लगाया जाता है, जैसे बेसन के लड्डू, पीली मिठाई या केसरिया भात. इससे शत्रुओं से राहत मिलती है.
  • मां मातंगी: मां मातंगी को पान का बीड़ा और फल चढ़ाना शुभ माना जाता है. इससे बुद्धि और वाणी में सुधार आता है.
  • मां कमला: देवी कमला को नारियल, खीर और मखाने का भोग लगाया जाता है. इससे घर में धन और समृद्धि बनी रहती है.

पूजा में ध्यान रखने योग्य बातें

गुप्त नवरात्रि के दौरान मांस, शराब और तामसिक भोजन से दूर रहें. अगर संभव हो तो नौ दिनों तक अखंड ज्योति जलाएं, जो शुभ ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती है. कन्या पूजन करें और जरूरतमंदों को अनाज का दान दें. ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है.

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु
ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
मो.: +91 8620920581

यह भी पढ़ें: Magh Gupt Navratri 2026: सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग में आज से गुप्त नवरात्र शुरू, सुबह बस इतनी देर रहेगा घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >