Good Luck Mantra: बाल भी बांका नहीं कर पाएगा कोई, घर से निकलते समय पढ़ें ये चमत्कारी मंत्र

Good Luck Mantra: हम अपने रोजमर्रा के जीवन में भी मंत्रों का जाप करते हैं. यह विश्वास किया जाता है कि मंत्र केवल सिद्धियों को प्राप्त करने में सहायक नहीं होते, बल्कि हमारी सुरक्षा भी सुनिश्चित करते हैं.

Good Luck Mantra: हिंदू धर्म में मंत्रों का जाप अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. पूजा और अनुष्ठान के समय मंत्रों का उच्चारण करने से भगवान शीघ्र प्रसन्न होते हैं और पूजा का फल प्राप्त होता है. नियमित रूप से मंत्रों का जाप करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी बढ़ता है. हम अपने दैनिक जीवन में कई मंत्रों का पाठ करते हैं. यह मान्यता है कि मंत्र न केवल सिद्धि प्रदान करते हैं, बल्कि हमारी सुरक्षा भी करते हैं.

श्री गणेशाय नमः

गणेशजी को सभी देवताओं में सबसे पहले पूजा जाता है. इसलिए किसी भी कार्य की शुरुआत से पूर्व इनकी आराधना की जाती है। किसी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए, घर से निकलने से पहले भगवान गणेश की पूजा करें और ‘श्री गणेशाय नमः।’ मंत्र का कम से कम ग्यारह बार जाप करें। इससे कार्य में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी और आपको सफलता प्राप्त होगी.

Night Mantra: रात में सोने से पहले जप लें ये चमत्कारी मंत्र, दूर होगी हर परेशानी

Maha Kumbh 2025: इन राशियों को फायदा पहुंचा सकता है महाकुंभ

Guru Ghasidas Jayanti 2024: आज है गुरु घासीदास जयंती, जानें सतनामी समाज के पूर्वज के बारे में

ॐ ऐं श्रीं भाग्योदयं कुरु कुरु श्रीं ऐं फट्

यह भाग्यवृद्धि मंत्र है, जिसके जाप से निष्क्रिय भाग्य भी जागृत हो जाता है. इसके नियमित जाप से जीवन में सकारात्मकता और सुख-शांति का संचार होता है, और सभी दुख दूर हो जाते हैं. आप अपनी इच्छानुसार इस मंत्र का 11, 21 या 51 बार जाप कर सकते हैं. इससे कार्य में सफलता प्राप्त होगी.

राम लक्ष्मणौ सीता च सुग्रीवों हनुमान कपि ।
पञ्चैतान स्मरतौ नित्यं महाबाधा प्रमुच्यते ।।

यह भगवान श्रीराम का एक महत्वपूर्ण मंत्र है. कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए आप इसका जाप कर सकते हैं. किसी आवश्यक कार्य के लिए घर से निकलने से पूर्व इसका जाप करने से विशेष लाभ होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >