Gayatri Jayanti 2025 आज, जानिए पूजा विधि और महत्व

Gayatri Jayanti 2025 : गायत्री जयंती हर वर्ष ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है. मान्यता है कि इसी पावन दिन मां गायत्री का प्राकट्य हुआ था. हिंदू धर्म में देवी गायत्री को ‘देवमाता’ कहा जाता है, क्योंकि चारों वेद, शास्त्र और श्रुतियां इन्हीं से उत्पन्न मानी गई हैं.

Gayatri Jayanti 2025: आज 6 जून 2025 को गायत्री जयंती मनाई जा रही है. गायत्री जयंती, मां गायत्री को समर्पित एक प्रमुख हिन्दू पर्व है. उन्हें वेदों की देवी और गायत्री मंत्र की अधिष्ठात्री शक्ति माना जाता है. यह दिन ज्ञान, बुद्धि और आध्यात्मिक जागरण का प्रतीक होता है, विशेष रूप से विद्यार्थियों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से गायत्री मंत्र का जाप करने से जीवन से अज्ञान का अंधकार और नकारात्मकता दूर होती है, और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

मां गायत्री की पूजा विधि (Gayatri Puja Vidhi)

मां गायत्री की उपासना को सभी परिस्थितियों में कल्याणकारी माना गया है. हालांकि जब यह पूजा शुद्ध मन, श्रद्धा और न्यूनतम कर्मकांडों के साथ विधिवत रूप से की जाती है, तब इसका फल अत्यंत लाभकारी होता है. प्रतिदिन प्रातः स्नान आदि से निवृत्त होकर एक निश्चित स्थान पर, निश्चित समय पर सुखासन में बैठकर नियमित रूप से मां गायत्री की पूजा करनी चाहिए. साथ ही कम से कम तीन बार गायत्री मंत्र का जाप अवश्य करें.

मां गायत्री की पूजा विधि इस प्रकार है

  • पंचकर्म से शुरुआत करें: शरीर और मन की पवित्रता के लिए पवित्रीकरण, आचमन, शिखावंदन, प्राणायाम और न्यास करें.
  • मां का आह्वान करें: देवी गायत्री की प्रतिमा या चित्र के सामने बैठें और उन्हें श्रद्धा से स्मरण कर उस स्वरूप में अवतरित मानें.
  • पूजन सामग्री अर्पित करें: मां को जल, अक्षत, फूल, धूप-दीप और नैवेद्य अर्पित करें.
  • मंत्र जाप करें: आंखें बंद करके मन, वचन और आत्मा से मां का ध्यान करें. फिर तीन माला गायत्री मंत्र का जाप करें, या कम से कम 15 मिनट तक उच्चारण करें. ध्यान रखें, मंत्र का उच्चारण इतना धीमा हो कि पास बैठा व्यक्ति भी उसे न सुन सके, लेकिन आपके होंठ अवश्य हिलते रहें.
  • गायत्री पूजा में निष्ठा और नियमितता का विशेष महत्व है. यह साधना न केवल मानसिक शांति देती है, बल्कि आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग भी प्रशस्त करती है.

गायत्री जयंती का महत्व

गायत्री मंत्र को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली माना गया है. मान्यता है कि गायत्री जयंती के दिन मां गायत्री की पूजा करने से भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं. इस दिन श्रद्धा से किए गए गायत्री मंत्र के जाप से न केवल मानसिक शांति मिलती है, बल्कि स्वास्थ्य में भी सकारात्मक सुधार देखने को मिलता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >