Garud Puran: पराई महिला पर गंदी नजर रखने वालों को गरुड़ पुराण में मिलती है ऐसी सजा, जानकर कांप जाएगी आत्मा

Garud Puran: गरुड़ पुराण में महिलाओं पर गंदी नजर रखने वालों और उनके साथ अवैध संबंध बनाने वालों के लिए बेहद कठोर सजा का प्रावधान है. ऐसे लोगों को विशेष प्रकार के नरक में भेजा जाता है और लाखों-करोड़ों वर्षों तक भयावह सजा दी जाती है.

Garud Puran: शास्त्र में कहा गया है कि हर इंसान को अपने कर्मों की सजा भुगतनी पड़ती है, चाहे वह धरती पर हो या मरने के बाद आत्मा बनकर परलोक में. कोई भी व्यक्ति अपने कर्मों के फल से बच नहीं सकता है. भारतीय प्राचीन शास्त्र गरुड़ पुराण में कर्मों के अनुसार सजा के बारे में विस्तार से बताया गया है. ऐसे पुरुष जो महिलाओं पर गंदी नजर रखते हैं और उनके साथ दुष्कर्म करते हैं, उन्हें नरक में क्या-क्या सजा भोगनी पड़ती है, इसका वर्णन गरुड़ पुराण में विस्तार से किया गया है.

पराई महिलाओं पर गंदी नजर और दुष्कर्म की सजा

  • गरुड़ पुराण के अनुसार, जो किसी और की पत्नी या अन्य महिला पर गंदी नजर रखते हैं, उनके साथ अवैध संबंध या जबरन संबंध बनाते हैं, उन्हें नरक में बेहद कठोर सजा दी जाती है. ऐसे लोगों को विशेष प्रकार के नरकों में भेजा जाता है, जहां उन्हें लोहे की तपती महिला की प्रतिमा के साथ आलिंगन, यानी गले लगाने की यातना दी जाती है. यह इतना कष्टदायक होता है कि मृत्यु इसके सामने छोटी लगती है. लाखों वर्षों तक इन्हें नरक में यह यातना झेलनी पड़ती है.
  • इसके अलावा, इन लोगों को नरक में गर्म, उबलते तेल की कड़ाही में डाला जाता है, जिससे आत्मा को अत्यधिक कष्ट होता है. व्यभिचार में लिप्त व्यक्तियों को नरक में जहरीले सांपों और कांटेदार मकड़ियों से भी पीड़ित किया जाता है.
  • पुराण के अनुसार, इन लोगों को लोहे के तप्त बिस्तर पर सुलाया जाता है और नुकीले कांटों और किलों से भरे रास्तों पर लाखों वर्षों तक चलाया जाता है.

यह भी पढ़ें: Garud Puran : स्त्रियों के लिए गरुड़ पुराण में बताए गए खास कर्म, जानिए फल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >