Phalgun Month 2026: फाल्गुन कब आएगा? जानिए इसका आध्यात्मिक महीने के बारे में

Phalgun Month 2026: फाल्गुन मास कब शुरू होगा और क्यों इसे आध्यात्मिक रूप से खास माना जाता है? जानिए इस महीने का धार्मिक महत्व, पूजा-पाठ और दान-पुण्य से जुड़ी अहम बातें।

Phalgun Month 2026: हिंदू पंचांग में हर महीने का अपना अलग महत्व होता है, लेकिन फाल्गुन मास को विशेष रूप से पर्वों, भक्ति और दान-पुण्य का महीना माना जाता है. यह साल का अंतिम यानी 12वां महीना होता है. लोग इसे फागुन का महीना भी कहते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में फाल्गुन मास की शुरुआत 2 फरवरी से होगी और यह 3 मार्च 2026 तक चलेगा.

कब से शुरू होता है फाल्गुन मास?

हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास माघ पूर्णिमा के अगले दिन से शुरू होता है. यह महीना प्रकृति में बदलाव का संकेत भी देता है. सर्दी कम होने लगती है और वसंत ऋतु का आगमन होता है. धार्मिक दृष्टि से यह समय आत्मिक शुद्धि, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए बहुत शुभ माना जाता है.

फाल्गुन मास में आने वाले प्रमुख त्योहार

तिथित्योहार का नामधार्मिक महत्व
13 फरवरीविजया एकादशीविष्णु पूजा का दिन, विजय और सफलता की कामना
15 फरवरीमहाशिवरात्रिशिव भक्ति, साधना और व्रत का महापर्व
19 फरवरीफुलेरा दूजराधा-कृष्ण पूजन, विवाह के लिए शुभ दिन
24 फरवरीहोलाष्टकहोली से पहले शुभ कार्यों पर रोक
27 फरवरीआंवला एकादशीविष्णु पूजन, स्वास्थ्य और पुण्य लाभ
04 मार्चहोलीप्रेम, रंग और सामाजिक एकता का पर्व

फाल्गुन मास में किसकी पूजा करें?

फाल्गुन मास में श्रीकृष्ण भक्ति का विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि इस माह में उनकी पूजा से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है,संतान सुख की प्राप्ति होती है, ज्ञान और विवेक में वृद्धि होती है. भगवान शिव की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि इसी मास में आती है. इस दिन शिव पूजा करने से मानसिक शांति मिलती है, नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, जीवन में स्थिरता आती है.

चंद्रदेव की पूजा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्रमा की उत्पत्ति फाल्गुन मास में हुई थी. इसलिए इस महीने चंद्रदेव की पूजा से मन की चंचलता कम होती है, मानसिक संतुलन बना रहता है.

फाल्गुन मास में दान-पुण्य का महत्व

शास्त्रों में फाल्गुन मास को दान के लिए उत्तम समय बताया गया है. इस महीने किया गया दान विशेष फल देता है.

दान में क्या देना शुभ माना जाता है?

अन्न और भोजन, वस्त्र, धन, जरूरतमंदों की सहायता करना शुभ माना गया है. मान्यता है कि इस महीने दान करने से सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है.

फाल्गुन मास क्यों माना जाता है खास?

यह साल का अंतिम महीना है. बड़े धार्मिक पर्व इसी महीने आते हैं. पूजा, व्रत और दान तीनों का महत्व है. मन, शरीर और समाज—तीनों स्तर पर सकारात्मक प्रभाव डालता है.

ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा | 20+ वर्षों का अनुभव
ग्रह शांति, विवाह, धन और करियर विशेषज्ञ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >