फाल्गुन माह की कल से होगी शुरूआत, शिवरात्रि से लेकर होली इस महीने मनाए जाएंगे ये व्रत त्योहार

Falgun Month 2025 Vrat tyohar List: फाल्गुन मास में प्रकृति एक नई दिशा में अग्रसर होती है, धार्मिक दृष्टिकोण से भी फाल्गुन का अत्यधिक महत्व है, क्योंकि इस माह में होली, महाशिवरात्रि, रंगभरी एकादशी जैसे महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं,

Falgun Month 2025 Vrat tyohar List: हिंदू पंचांग का अंतिम महीना फाल्गुन होता है, इस महीने में कई महत्वपूर्ण त्योहार और व्रत मनाए जाते हैं. इस वर्ष फाल्गुन महीने की शुरुआत कल 13 फरवरी 2025 से होगी और यह 14 मार्च तक चलेगा, इसे आनंद और खुशी का महीना माना जाता है. फाल्गुन में सर्दी के बाद गर्मियों की शुरुआत होती है. मान्यता है कि बसंत ऋतु के आगमन के कारण इस महीने में लोगों के प्रेम और व्यक्तिगत संबंधों में सुधार होने लगता है. इसी महीने में होली का पर्व भी मनाया जाता है.

अब हम फाल्गुन माह में आने वाले व्रत-त्यौहारों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं.

संकष्टी चतुर्थी

हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाता है. इस दिन भगवान गणेश की विधिपूर्वक पूजा करने से सभी समस्याओं से मुक्ति मिलती है.

हर मंत्र से पहले ॐ का उच्चारण क्यों होता है,जाने यहां

विजया एकादशी

फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर विजया एकादशी का व्रत मनाया जाएगा. फरवरी में यह व्रत 24 फरवरी 2025 को होगा. एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है.

भौम प्रदोष व्रत

फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि, अर्थात 25 फरवरी को भौम प्रदोष व्रत का आयोजन किया जाएगा. इस व्रत के पुण्य से कर्ज से मुक्ति मिलती है और सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है.

महाशिवरात्रि

फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है.

महाशिवरात्रि

फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव और माता पार्वती के प्रति समर्पित महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. इस दिन व्रत करके भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है, इस वर्ष महाशिवरात्रि 26 फरवरी, बुधवार को मनाई जाएगी.

फाल्गुनी अमावस्या

फाल्गुन मास की फाल्गुनी अमावस्या 27 फरवरी, गुरुवार को आएगी. इस अमावस्या को फाल्गुनी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन शिव योग और धनिष्ठा नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है.

रमजान का महीना

इस साल रमजान 28 फरवरी की शाम से शुरू होने की उम्मीद है, रमजान लगभग 30 दिनों तक चलेगा और 30 मार्च की शाम को समाप्त होगा (चांद के दिखने पर निर्भर करता है),

वैनायकी चतुर्थी व्रत

फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि, अर्थात 3 मार्च को विघ्नहर्ता भगवान गणेश को समर्पित वैनायकी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा. इस दिन व्रत रखकर भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन में चल रही सभी समस्याओं से मुक्ति मिलती है.

होलाष्टक

होलाष्टक का आरंभ होली से 8 दिन पहले होता है और यह होलिका दहन तक जारी रहता है, इस अवधि में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य करना निषिद्ध माना जाता है, इस वर्ष फाल्गुन मास में होलाष्टक 7 मार्च, शुक्रवार से प्रारंभ होकर 14 मार्च तक चलेगा,

दुर्गा अष्टमी

फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को देवी दुर्गा को समर्पित श्री दुर्गा अष्टमी का व्रत किया जाएगा. यह माना जाता है कि दुर्गा अष्टमी का व्रत करने से व्यक्ति को सुख, समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है. इस वर्ष फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी 10 मार्च को आएगी.

आमलकी एकादशी

10 मार्च को आमलकी एकादशी का व्रत आयोजित किया जाएगा, फाल्गुन मास में आने के कारण इसे रंगभरी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. यह मान्यता है कि आमलकी एकादशी का व्रत करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है.

होलिका दहन

13 मार्च, जो कि फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, को व्रतादि की पूर्णिमा और होलिका दहन का आयोजन भी किया जाएगा.

होली 2025

फाल्गुन मास के अंतिम दिन, अर्थात् 14 मार्च को शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के अवसर पर स्नान-दान की पूर्णिमा मनाई जाएगी और आपसी सौहार्द का पर्व होली भी मनाया जाएगा. जिसमें रंगों से होली खेली जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >