Durga Ashtami 2024 Puja Samagri List: इन चीजों के बिना अधूरी है दुर्गा अष्टमी, देखें पूजा सामग्री लिस्ट

Durga Ashtami 2024 Puja Samagri: नवरात्रि के अंतिम दिन हवन करने की परंपरा विद्यमान है, किंतु जिन घरों में अष्टमी की पूजा और पारण का आयोजन होता है, वहां उसी दिन हवन किया जाता है. आइए, हवन की सामग्री के विषय में जानकारी प्राप्त करें.

Durga Ashtami Puja Samagri 2024:  नवरात्रि की अष्टमी तिथि मां महागौरी की आराधना के लिए समर्पित होती है. इस दिन मां के आठवें स्वरूप की विधि-विधान से पूजा की जाती है. नवरात्रि का पर्व पूरे देश में अत्यंत धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें देवी के नौ रूपों की आराधना की जाती है. शास्त्रों में नवरात्रि की अष्टमी और नवमी पूजा को विशेष महत्व दिया गया है. अष्टमी के दिन मां महागौरी की विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है, जिसमें कन्या पूजन और हवन भी शामिल होते हैं. माता महागौरी की पूजा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है. इस संदर्भ में, आइए जानते हैं दुर्गा अष्टमी की पूजा में किन सामग्रियों का उपयोग करना चाहिए. यहां पूजा सामग्री की संपूर्ण सूची देखें.

Kanya Pujan 2024: इस दिन करें कन्या पूजन, बन रहा है ये शुभ योग

पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट  

लाल चुनरी,
लाल वस्त्र,
मौली,
श्रृंगार का सामान
दीपक,
घी-तेल,
धूप,
पंच पल्‍लव- आम,
पीपल,
गूलर,
अशोक और वट के पत्ते,
कपूर,
लौंग,
घी, इलायची
नारियल,
साफ चावल,
कुमकुम,
फूल,
देवी की प्रतिमा या फोटो,
पान,
सुपारी,
लौंग,
इलायची,
बताशे या मिश्री
कपूर,
फल-मिठाई,
पान कलावा,
बीसा या श्रीयंत्र,
हवन कुंड,
सामग्री

कन्या भोज की सामग्री

 हलवा
 चना
 पूरी

नवरात्रि 2024 के लिए अष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त और तिथि

आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का प्रारंभ- 10 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12:31 बजे
आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का समापन- 10 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12:06 बजे
नवरात्रि 2024 में अष्टमी पूजा की तिथि- 11 अक्टूबर 2024 है

दुर्गा अष्टमी मुहूर्त 2024

चर – सामान्य – 06:20 am से 07:47 am
लाभ – उन्नति – 07:47 am से 09:14 am
अमृत – सर्वोत्तम – 09:14 am से 10:41 amवार वेला
शुभ – उत्तम – 12:08 pm से 01:34 pm
चर – सामान्य – 04:28 pm से 05:55 pm

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >