छिन्नमस्ता जयंती पर करें ये खास पूजा, मां करेंगी हर इच्छा पूर्ण

Chinnamasta Jayanti 2025: मां छिन्नमस्ता को सभी कार्यों में सफलता प्रदान करने वाली देवी माना जाता है. साधक वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को श्रद्धा के साथ मां छिन्नमस्ता की पूजा करते हैं. आइए, छिन्नमस्ता जयंती की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि के बारे में जानते हैं.

Chinnamasta Jayanti 2025: छिन्नमस्ता जयंती माँ छिन्नमस्ता के प्रकट होने की शुभ तिथि है, जो तंत्र की दस महाविद्याओं में से एक मानी जाती है. यह उत्सव ज्येष्ठ मास की अमावस्या को मनाया जाता है. माँ छिन्नमस्ता आत्म-बलिदान, शक्ति और आत्म-नियंत्रण का प्रतीक हैं. इस दिन साधक तांत्रिक साधनाओं और विशेष पूजा का आयोजन करते हैं.

कब है छिन्नमस्ता जयंती

वैदिक पंचांग के अनुसार, 10 मई को शाम 05 बजकर 29 मिनट पर वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि प्रारंभ होगी. वहीं, 11 मई को शाम 08 बजकर 01 मिनट पर यह तिथि समाप्त होगी. सनातन धर्म में तिथि की गणना सूर्योदय से की जाती है. इस दिन छिन्नमस्ता जयंती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देवी मां छिन्नमस्ता की पूजा और भक्ति की जाएगी.

इस खास मुहूर्त में लगाएं मेहंदी, जीवन भर मिलेगी वैवाहिक सुख-शांति

दस महा विद्याओं में छिन्नमस्तिका माता को छठी महाविद्या के रूप में माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि देवी पार्वती ने एक बार अपनी सहेलियों की भूख को शांत करने के लिए अपना सिर काट दिया था, इसलिए उन्हें छिन्नमस्तिका के नाम से जाना जाता है. इस पर्व पर माता के मंदिर या पूजा स्थल को विधिपूर्वक सजाया जाता है, और भक्त देवी छिन्नमस्तिका की विशेष आराधना करते हैं.

छिन्नमस्ता मां की पूजा विधि

साधक को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को ब्रह्म मुहूर्त में जागना चाहिए. इस समय सबसे पहले देवी मां छिन्नमस्ता का ध्यान करना आवश्यक है. इसके बाद घर की सफाई करके गंगाजल मिलाकर स्नान करें. फिर आचमन करके स्वयं को शुद्ध करें और लाल रंग के नए वस्त्र धारण करें. अब पूजा स्थल पर देवी मां दुर्गा की प्रतिमा या चित्र को विधिपूर्वक स्थापित कर देवी मां छिन्नमस्ता की पूजा करें. पूजा के दौरान देवी मां छिन्नमस्ता को फल, फूल और मिठाई अर्पित करें. अंत में आरती करके सुख और शांति की प्रार्थना करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >