Chhath Puja 2025: इस दिन से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें कब है नहाय-खाय, खरना और सूर्य अर्घ्य का शुभ समय

Chhath Puja 2025: छठ महापर्व सूर्य उपासना और आस्था का प्रतीक है, जो शुद्धता, श्रद्धा और आत्मसंयम का पर्व माना जाता है. जानें इस पावन पर्व की शुरुआत कब होगी, नहाय-खाय, खरना और सूर्य अर्घ्य का शुभ मुहूर्त क्या है, ताकि आप सही विधि से पूजा कर सकें.

Chhath Puja 2025: दीवाली के बाद बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में श्रद्धा और भक्ति से मनाई जाने वाली सबसे पवित्र पर्वों में से एक है छठ पूजा. यह त्योहार सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित होता है. मान्यता है कि जो व्यक्ति सच्चे मन से इस व्रत को करता है, उसके घर में सुख, समृद्धि और संतान की लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है.

छठ पूजा कब शुरू होगी?

छठ पूजा कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होकर सप्तमी तिथि तक चलती है. इस साल छठ पूजा 2025 की शुरुआत 25 अक्टूबर से होगी और समापन 28 अक्टूबर को होगा. चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में हर दिन का अलग महत्व और नियम होता है.

पहला दिन– नहाय-खाय (Nahay Khay)– 25 अक्टूबर 2025

छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय से होती है. इस दिन व्रती महिलाएं सूर्योदय से पहले स्नान करके घर की पवित्रता बनाए रखती हैं. फिर चने की दाल, कद्दू और चावल (कद्दू-भात) का प्रसाद बनाकर ग्रहण करती हैं. यह दिन शरीर और मन को शुद्ध करने का प्रतीक माना जाता है, ताकि अगले दिनों का व्रत पूरी श्रद्धा से किया जा सके.

दूसरा दिन– खरना (Kharna)- 26 अक्टूबर 2025

छठ पूजा का दूसरा दिन खरना कहलाता है. इस दिन व्रती पूरा दिन निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को सूर्यास्त के बाद स्नान करके छठी मैया की पूजा करती हैं. इसके बाद गुड़ से बनी खीर और रोटी का प्रसाद तैयार किया जाता है. इस प्रसाद को पहले भगवान सूर्य और छठी मैया को अर्पित किया जाता है, फिर परिवार और पड़ोस के लोगों में बांटा जाता है. इसी के साथ मुख्य व्रत की शुरुआत होती है.

तीसरा दिन– संध्या अर्घ्य (Evening Arghya)– 27 अक्टूबर 2025

छठ पूजा का सबसे प्रमुख दिन षष्ठी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन व्रती और श्रद्धालु गंगा, सरोवर या तालाब के किनारे एकत्र होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं. डूबते सूर्य को अर्घ्य देना जीवन की चुनौतियों में शक्ति और परिवार की समृद्धि की प्रार्थना के रूप में किया जाता है.

27 अक्टूबर को सूर्यास्त शाम 5:40 बजे होगा.

ये भी देखें: लक्ष्मी पूजन में राशि अनुसार करें ये खास उपाय, घर में आएगी धन-समृद्धि और मां लक्ष्मी की कृपा 

चौथा दिन– उषा अर्घ्य (Morning Arghya)– 28 अक्टूबर 2025

छठ पूजा का अंतिम और सबसे भावनात्मक क्षण होता है, उगते सूर्य को अर्घ्य देना. व्रती महिलाएं और भक्तजन सुबह-सुबह स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करते हैं और छठी मैया से परिवार की सुख-शांति और दीर्घायु की कामना करते हैं. 28 अक्टूबर को सूर्योदय सुबह 6:30 बजे होगा. इसी दिन व्रत का समापन होता है और भक्त प्रसाद ग्रहण कर पूजा संपन्न करते हैं.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >