Chhath Puja Upay: संतान प्राप्ति में हो रही है विलंब, तो कर सकते हैं ये उपाय

Chhath Puja 2024 Upay: संतान की प्राप्ति हेतु छठ पूजा में विशेष विधियों का पालन करने से इच्छाएं अवश्य पूरी होती हैं. आइए, देवघर के ज्योतिषाचार्य से यह जानें कि हमें कौन-से उपाय करने चाहिए.

Chhath Puja 2024 Upay, Santan Prapti Ke Vrat: छठ की महीमा बहुत ही अपरंपार है. छठ व्रत के प्रभाव से आपके सभी मनोकामना पूर्ण होते हैं. छठ व्रत बहुत ही कड़े नियमों का व्रत होता है. यह त्योहार कार्तिक माह के शुक्लपक्ष चतुर्थी तिथी आरम्भ होता है और कार्तिक शुक्लपक्ष के सप्तमी के सूर्योदय के साथ यह व्रत समाप्त होता है. इस व्रत को अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए स्त्री और पुरुष दोनों मिलकर करते हैं. इस व्रत को करने वालों को कठोर नियमों का पालन करना पड़ता है.

सात्विक आहार का होता है पालन

इस व्रत में कुछ अलग ही दिखाई पड़ता है, व्रत करने वालों के घर में कार्तिक आरम्भ होते ही परिवार में सभी लोग सात्विक आहार खाते हैं. व्रत के चार दिन पहले से ही परिवार में लहसुन प्याज इत्यादि वर्जित होता है. इस छठ व्रत में जो व्रती होते हैं उन्हें पूरे 36 घंटों का उपवास रहना पड़ता है. महाभारत के अनुसार पांचों पांडव कई तरह से परेशान हो गए थे और उनकी परेशानी कम नहीं हो रही थी, उस समय द्रोपति ने छठ का व्रत किया था .

छठ पूजा क्यों करते है ?

छठ पूजा विशेषतः साफ सफाई ,नियम संस्कृति, संस्कार तथा परिवार में एकता ,समाज में एकता ,आपसी मेलजोल प्राकृतिक संरक्षण तथा सूर्य पूजन के लिए जाना जाता है.

कब है छठ व्रत ?

  • छठ व्रत का आरंभ नहाये खाए 05 /11 / 2024 दिन मंगलवार को होगा.
  • खरना 06 /11 /2024 दिन बुधवार को मनाया जायेगा .
  • डाला छठ भगवान भास्कर का संध्या अर्ध्य 07 /11 /2024 दिन गुरुवार को है .
  • उषा अर्ध्य यानि उगते हुए सूर्य को अर्ध्य 08 /11 /2024 को मनाया जायेगा.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

Also Read: Chhath Puja 2024: आस्था-परंपरा का महासंगम छठ महापर्व की हुई शुरूआत, इसलिए लगाया जाता है माथे से नाक तक नारंगी सिंदूर

Also Read: Chhath Puja 2024 Nahay Khaaye Shubh Muhurat: नहाय खाय से छठ महापर्व आरंभ, जानिए इसका महत्व-शुभ मुहूर्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >