Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद करें ये 4 काम, घर से दूर हो जाएंगे नकारात्मक प्रभाव

Chandra Grahan 2025: आज साल 2025 का दूसरा चंद्रग्रहण लगने जा रहा है. इस साल यानू 2025 में लगने वाले चंद्र ग्रहण के ज्योतिषीय प्रभावों को लेकर कई तरह की मान्यताएं हैं. ग्रहण के बाद कुछ विशेष कार्यों को करने से घर और जीवन से नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जा सकता है. यहां हम ऐसे 4 महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद करना बेहद शुभ माना जाता है. इन उपायों से आप अपने घर में सुख-शांति और सकारात्मकता ला सकते हैं.

Chandra Grahan 2025: साल का दूसरा चंद्र ग्रहण आज 7 सितंबर 2025 पर लगने के बाद नकारात्मक प्रभाव घर और जीवन पर पड़ सकते हैं. शास्त्रों के अनुसार ग्रहण समाप्त होने के बाद कुछ विशेष उपाय करने से इन प्रभावों से बचा जा सकता है. जानें चंद्र ग्रहण के बाद करने योग्य 4 महत्वपूर्ण काम.

चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद करें ये 4 काम

घर की सफाई और शुद्धिकरण

ग्रहण समाप्त होने के तुरंत बाद घर की साफ-सफाई करना जरूरी है. सभी कमरों, रसोई और पूजा स्थल को अच्छे से झाड़ू-पोछा करें. घर की सफाई से नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकलती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है.

शुद्ध भोजन ग्रहण करें

ग्रहण के समय ग्रहण करके रखा गया भोजन और जल को नष्ट कर दें. ग्रहण समाप्त होने के बाद ही शुद्ध और ताजा भोजन ग्रहण करें. इससे शरीर और मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

दान और धार्मिक कार्य

ग्रहण समाप्ति के बाद दान, पवित्र वस्तुओं का वितरण या ब्राह्मण भोजन करना शुभ माना जाता है. यह उपाय नकारात्मक प्रभावों को दूर करता है और घर में सुख-शांति बनाए रखता है.

Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना पड़ सकता है नकारात्मक प्रभाव

ध्यान और साधना

ग्रहण समाप्त होने के बाद ध्यान, पूजा या मंत्र जाप करना अत्यंत लाभकारी होता है. यह नकारात्मक तरंगों को शांत करता है और मानसिक शांति के साथ जीवन में संतुलन बनाए रखता है.

इन सरल उपायों को अपनाकर आप चंद्र ग्रहण के बाद घर और जीवन में आने वाले नकारात्मक प्रभावों से सुरक्षित रह सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >