Chandra Grahan 2025 Updates: साल का अंतिम चंद्रग्रहण अब समाप्त हो गया है. भारत में इसे अलग-अलग शहरों जैसे दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, लखनऊ, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, भुवनेश्वर और गुवाहाटी समेत कई अन्य स्थानों से दिखा. भारत में ब्लड मून रात 11 बजे से शुरू होकर 12 बजकर 22 मिनट तक आसमान में दिखाई दिया. जिन क्षेत्रों में ग्रहण दिखाई देगा, वहां पारंपरिक रीति-रिवाज और धार्मिक नियम लागू हुए. अब ठीक 14 दिनों बाद सूर्य ग्रहण लगेगा.
Chandra Grahan 2025: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण समाप्त, अब ठीक 14 दिन बाद लगेगा सूर्यग्रहण

चंद्रग्रहण का पड़ेगा ये प्रभाव
Chandra Grahan 2025 Updates: साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण समाप्त हो चुका है. खगोल विज्ञान प्रेमियों और श्रद्धालुओं के लिए यह एक अद्भुत दृश्य रहा. पूर्ण चंद्रमा का लालिमा लिए रूप दुनिया भर में लोगों ने देखा और इसे विशेष आध्यात्मिक महत्व के साथ जोड़ा. वैज्ञानिकों ने भी इसे खास अवसर बताया.