Chandra Grahan 2025: 7 या 8 सितंबर को कब लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें कितने बजे से शुरू होगा सूतक काल

Chandra Grahan 2025: साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण जल्द लगने जा रहा है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले लगेगा. आइए जानें कब लगेगा ये ग्रहण और सूतक काल कब से आरंभ होगा.

Chandra Grahan 2025: इस वर्ष भाद्रपद मास की पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण पड़ने वाला है. भाद्रपद पूर्णिमा से ही श्राद्ध पक्ष की शुरुआत होती है, ऐसे में इस बार पितृपक्ष की पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगना विशेष माना जा रहा है. यह ग्रहण भारत में दृश्यमान होगा और इसका सूतक काल भी प्रभावी रहेगा.

7 या 8 सितंबर को कब लगेगा चंद्र ग्रहण?

इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को लगने वाला है. यह ग्रहण रात 09:27 बजे से शुरू होकर 8 सितंबर की देर रात 01:26 बजे तक रहेगा. ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले, यानी 7 सितंबर दोपहर 12:57 बजे से ही प्रभावी हो जाएगा.

कहां-कहां दिखाई देगा?

यह दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में पूर्ण रूप से दिखाई देगा. इसके अलावा इसे चीन, रूस, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी अफ्रीका और अरब देशों में भी साफ तौर पर देखा जा सकेगा.

कब है चंद्र ग्रहण

खगोलशास्त्र के मुताबिक चंद्र ग्रहण तब लगता है, जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है या दूसरे शब्दों में कहें तो जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीधी रेखा में होते हैं. जिसके कारण चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया दिखाई देती है. खगोलीय घटना में इसे ही चंद्र ग्रहण कहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >