Chandra Grahan 2024 LIVE: साल का पहला चंद्रग्रहण समाप्त, जाने कब लगेगा अगला ग्रहण
Chandra Grahan 2024 LIVE Time Today: साल का पहला चंद्रग्रहण आज 25 मार्च को लगने जा रहा है. वैसे तो ग्रहण एक खगोलीय घटना है लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इसे अशुभ माना जाता है. इस दौरान कुछ कार्य करने की मनाही होती है. लेकिन क्या इस चंद्रग्रहण का असर भारत में दिखेगा, अगर हां तो होली के त्योहार में क्या असर होगा यहां जानें इससे जुड़ी हर अपडेट

chandra grahan 2024 live updates
Chandra Grahan 2024: साल 2024 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण
साल 2024 का आखिरी चंद्रग्रहण 18 सितंबर 2024 को सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगा और सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा.
Grahan 2024: साल 2024 का पहला सूर्यग्रहण
साल 2024 में पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगेगा. इस दिन रात में 9 बजकर 12 मिनट पर सूर्यग्रहण शुरू होगा और मध्य रात्रि में 1 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा. सूतक काल की शुरुआत ग्रहण लगने के 12 घंटे पहले से हो जाती है.
Chandra Grahan 2024: साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण समाप्त
साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण समाप्त हो चुका है. भारतीय समय के अनुसार चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होकर दोपहर 03 बजकर 2 मिनट तक था.
Chandra Grahan 2024:इन चीज़ों का भी करें दान
चंद्र ग्रहण के बाद आप सफेद चीज और सफेद वस्त्र का दान करना चाहिए. ऐसा करने पर चंद्र ग्रहण का दुष्प्रभाव कम होता है. क्योंकि सफेद चीजों का संबंध चंद्रमा से होता है. ज्योति शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण के बाद सफेद चीजें दान करने से चंद्र दोष का प्रभाव कम होता है.
Chandra Grahan 2024 timings: चंद्रग्रहण कब तक लगा रहेगा
फिलहाल आसमान में चंद्र ग्रहण लगा हुआ है. चंद्र ग्रहण 03 बजकर 2 मिनट तक रहेगा. 3 बजकर 2 मिनट पर चंद्र ग्रहण समाप्त हो जाएगा. इसके बाद 8 अप्रैल को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा. सूर्य ग्रहण 7 मिनट तक रहेगा.
चंद्र ग्रहण काल में खेली जा रही होली
आज कन्या राशि में चंद्र ग्रहण लगा हुआ है. ये चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू है और दोपहर 03 बजकर 02 मिनट पर खत्म होगा. ऐसा संयोग लगभग 100 साल बाद बना हुआ है, जब ग्रहण काल में होली खेली जा रही है.