कुंडली में पीड़ित चंद्रमा शरीर के इन अंगों को करता है डैमेज, ऐसे लोगों के साथ होती हैं दर्दनाक घटनाएं

Chandra Dosh: अगर आप बार-बार विभिन्न बीमारियों से परेशान रहते हैं, इलाज पर लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद भी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो पा रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है. आइए जानते हैं कुछ ज्योतिषीय उपाय, जो आपके स्वास्थ्य में सुधार ला सकते हैं.

Chandra Dosh: जब किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा पीड़ित होता है, तो उसका स्वास्थ्य अक्सर ठीक नहीं रहता. वह एक के बाद एक किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त रहता है. एक बीमारी ठीक होते-होते दूसरी समस्या सामने आ जाती है. ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने बताया कि जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा पीड़ित होता है, उन्हें अनिद्रा, कफ संबंधी रोग, पाचन तंत्र की गड़बड़ी, अजीर्ण, सर्दी-ज़ुकाम, बुखार, गठिया, मानसिक असंतुलन, पेट की बीमारियां और जल से जुड़े कष्टों का सामना करना पड़ता है. इसके साथ ही ऐसे लोगों को जानवरों के हमले का भी भय बना रहता है.

पीड़ित चंद्रमा के दुष्प्रभाव

  • मानसिक तनाव, डर और बेचैनी
  • निर्णय लेने की क्षमता कमजोर
  • रिश्तों में परेशानियां और धोखा
  • नींद की कमी और बुरे सपने
  • दुर्घटनाएं और चोट लगने का योग
  • जल तत्व से जुड़ी समस्याएं

वैदिक जप मंत्र

ॐ इमं देवा ऽअसपत्नर्ट. सुवध्वं महते क्षत्राय महते ज्यैष्ठ्याय महते जानराज्यायेन्द्रस्येन्द्रियाय।
इमममुष्यै पुत्रममुस्यै विष एष वोऽमीराजा सोमोऽस्माकंब्राह्मणानार्ट. राजा।।

तांत्रिक मंत्र

ॐ ऐं ह्रीं सोमाय नम:

अधि देवता- उमा
प्रत्यधि देवता-अप्
जप संख्या-11 हजार
कलियुग में जप संख्या- 44 हजार
अग्निकोण, चतुरस्र मण्डल, अंगुल 4, यमुना तटवर्ती देश, अत्रि गोत्र, श्वेत वर्ण। कर्क राशि का स्वामी।
वाहन- हरिण
समिधा – पलास

कुंडली में चंद्रमा को ठीक करने के लिए इन चीजों का करें दान

मोती, चांदी, चावल, मिश्री, दही, सफेद कपड़ा, सफेद फूल, शंख, कपूर, बांस की डलिया, सफेद बैल तथा सफेद चन्दन।
दान का समय- सोमवार को प्रदोष (संध्या) काल
धारण रत्न- मोती 4-5 रत्ती
नोट- अगर आप मोती धारण नहीं कर पा रहे है, तो उसके अभाव में उपरत्न भी धारण कर सकते हैं. जैसे-गोदन्ती या चन्द्रकान्त मणि धारण करें या चंद्रमा का यंत्र तथा खिरनी की जड़ को सफेद वस्त्र में बांधकर बाहु या गले में धारण करें.

व्यवसायिक पदार्थ- जल से संबंधित व्यवसाय, कांच के बने सामान

चंद्रमा की पीड़ा से बचने के लिए करें व्रत-उपवास

चंद्रमा की पीड़ा से बचने के लिए सोमवार का व्रत करें या 32 पूर्णिमा का व्रत करना करें. शिव जी की उपासना करें. चंद्रमा को श्वेत पदार्थ, श्वेत पुष्प चढ़ावें. सफेद वस्तुओं का दान करें.

Also Read: सूर्य की पीड़ा से होती हैं ये 10 गंभीर बीमारियां, जानिए असरदार इलाज और रामबाण उपाय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >