चैत्र नवरात्रि में डोली पर आएंगी मां दुर्गा, जानें क्या मिलता है संकेत

Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रही है. इस बार मां दुर्गा डोली पर सवार होकर आएंगी, जिसे शास्त्रों में परिवर्तन और परिस्थितियों में उतार-चढ़ाव का संकेत माना गया है.

Chaitra Navratri 2026: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है. यह पर्व मां दुर्गा की आराधना और शक्ति की उपासना का प्रतीक है. साल 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च, गुरुवार से शुरू हो रही है. इन नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना करते हैं और घरों व मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि किस दिन से शुरू हो रही है, इससे यह भी संकेत मिलता है कि मां दुर्गा किस सवारी पर धरती पर आ रही हैं. हर सवारी का अलग-अलग धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व बताया गया है. आइए जानें इसके बारे में ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से

गुरुवार से नवरात्रि शुरू होने पर मां की सवारी

शास्त्रों के अनुसार जब नवरात्रि गुरुवार या शुक्रवार के दिन शुरू होती है, तो मां दुर्गा डोली या पालकी पर सवार होकर आती हैं. डोली पर मां दुर्गा का आगमन कई तरह के संकेत देता है. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, पालकी पर मां का आगमन समाज और प्रकृति में कुछ उतार-चढ़ाव या बदलाव की स्थिति का संकेत माना जाता है. इसका अर्थ यह नहीं है कि यह केवल नकारात्मक होगा, बल्कि यह समय परिवर्तन और नई परिस्थितियों का संकेत भी हो सकता है.

क्या संदेश देता है मां का डोली पर आगमन

ज्योतिषीय दृष्टि से मां दुर्गा का डोली पर आगमन इस बात का संकेत माना जाता है कि आने वाले समय में लोगों को धैर्य और संयम से काम लेना चाहिए. समाज, मौसम या आर्थिक परिस्थितियों में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. हालांकि चैत्र नवरात्रि का मुख्य उद्देश्य मां दुर्गा की भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार है. श्रद्धा और विश्वास के साथ की गई पूजा से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है.

ये भी पढ़ें: चैत्र नवरात्रि से पहले करें ये सात तैयारी, मां दुर्गा कृपा पाएंगे

चैत्र नवरात्र की तिथि (Chaitra Navratri 2026 Tithi)

प्रतिपदा (मां शैलपुत्री)19 मार्च 2026
द्वितीया (मां ब्रह्मचारिणी)20 मार्च 2026
तृतीया (मां चंद्रघंटा)21 मार्च 2026
चतुर्थी (मां कुष्मांडा)22 मार्च 2026
पंचमी (मां स्कंदमाता)23 मार्च 2026
षष्ठी (मां कात्यायनी)24 मार्च 2026
सप्तमी (मां कालरात्रि)25 मार्च 2026
अष्टमी (मां महागौरी)26 मार्च 2026
नवमी (मां सिद्धिदात्री) और रामनवमी27 मार्च 2026

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >