Chaitra Navratri 2025: मां दुर्गा से जुड़ी 5 रहस्यमयी बातें, जो जानकर आप हैरान रह जाएंगे

Chaitra Navratri 2025: हिन्दू धर्म में माता रानी का देवियों में अत्यधिक महत्वपूर्ण स्थान है. उन्हें अम्बे, जगदम्बे, शेरावाली, पहाड़ावाली आदि विभिन्न नामों से जाना जाता है. सम्पूर्ण भारत में उनके सैकड़ों मंदिर स्थित हैं, जो ज्योतिर्लिंगों से भी अधिक संख्या में हैं. सरस्वती, लक्ष्मी और पार्वती त्रिदेव की पत्नियाँ मानी जाती हैं. इनके जीवन और कथाओं के बारे में पुराणों में विविध जानकारी उपलब्ध है. देवी पुराण में देवी के रहस्यों का विस्तृत वर्णन किया गया है.

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि सिर्फ व्रत-उपवास या पूजा-पाठ का नाम नहीं, ये नौ दिन मां दुर्गा के नौ रूपों को समझने और उनके गहरे संदेशों को अपनाने का भी समय होता है. आइए, इस मौके पर जानें मां दुर्गा से जुड़ी 5 ऐसी बातें जो शायद आपने पहले कभी गौर से नहीं सुनी होंगी:

मां दुर्गा – भगवान शिव की शक्ति का रूप

भगवान शिव जहां योग, ध्यान और शांति का प्रतीक माने जाते हैं, वहीं मां दुर्गा को उनकी ‘शक्ति’ कहा जाता है. दोनों मिलकर इस ब्रह्मांड का संतुलन बनाते हैं – एक सन्नाटा तो दूसरी ऊर्जा.

Ram Navami 2025: इस साल राम नवमी 3 दुर्लभ योगों का महासंगम, हर शुभ काम के लिए श्रेष्ठ दिन

मां की आठ भुजाएं – हर दिशा से रक्षा का संकेत

मां दुर्गा की मूर्तियों में आपने देखा होगा – उनके 8 हाथ होते हैं और हर हाथ में अलग-अलग अस्त्र-शस्त्र होते हैं. हर हथियार बुराई से लड़ने का प्रतीक है, और मां हर दिशा से अपने भक्तों की रक्षा करती हैं.

मां की सवारी – शेर या बाघ, डर पर जीत की पहचान

मां दुर्गा की सवारी कभी शेर होती है तो कभी बाघ. ये जानवर निडरता, शक्ति और साहस के प्रतीक हैं. यही संदेश है कि मां दुर्गा के साथ कोई डर टिक नहीं सकता.

एक नहीं, मां दुर्गा के हैं 9 रूप

नवरात्रि में हम रोज एक अलग रूप की पूजा करते हैं – शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री. हर रूप एक खास गुण और शक्ति का प्रतीक है.

तीन आंखों वाली देवी – हर चीज पर नजर

मां दुर्गा को ‘त्रिनेत्रधारी’ भी कहा जाता है. उनकी बाईं आंख चंद्रमा का प्रतीक है – शांति और प्रेम. दाईं आंख सूर्य का प्रतीक – ऊर्जा और शक्ति. और तीसरी आंख अग्नि – बुराई को नष्ट करने वाली ताकत.

मां दुर्गा सिर्फ पूजा की मूर्ति नहीं, वो एक प्रेरणा हैं कि कैसे एक महिला में अपार शक्ति होती है, जो जरूरत पड़ने पर बुराई से लड़ सकती है और अपनों की रक्षा कर सकती है. चैत्र नवरात्रि में सिर्फ पूजा ही नहीं करें, मां के इन गुणों को अपनी जिंदगी में भी अपनाएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >