Budh Rahu ki Yuti: कुंभ राशि में 18 साल बाद राहु-बुध की युति, मेष-मिथुन और कुंभ राशि वालों के लिए फरवरी 2026 रहेगा गोल्डन टाइम

Budh Rahu ki Yuti: फरवरी में 18 साल बाद कुंभ राशि में बुध–राहु की विशेष युति बन रही है. यह युति बुद्धि, तर्क, संचार और रणनीति को प्रभावित करती है.

Budh Rahu ki Yuti: ग्रहों के राजकुमार बुध 4 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में गोचर करेंगे. कुंभ राशि में पहले से ही पाप ग्रह राहु विराजमान हैं. ऐसे में करीब 18 साल बाद बुध और राहु की विशेष युति कुंभ राशि में बनने जा रही है. ज्योतिष के अनुसार बुध–राहु की यह युति बुद्धि, तर्क, संचार और रणनीति से जुड़े क्षेत्रों को प्रभावित करती है. यह गोचर कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ रहने वाला है. 4 फरवरी के बाद तीन राशियों को इस युति के सकारात्मक और लाभकारी परिणाम मिलने के प्रबल संकेत हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से राहु-बुध की इस युति से किन राशि वालों को फायदा मिलेगा.

मेष राशि वालों के लिए बेहद खास रहेगा फरवरी 2026

मेष राशि: बुध–राहु का यह संयोग मेष राशि वालों के लिए धन और सफलता के नए रास्ते खोलने वाला साबित हो सकता है. इस दौरान अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं और बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. व्यापार से जुड़े लोगों को मुनाफा कमाने के बेहतर अवसर मिलेंगे. मित्रों और सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे अटके हुए काम पूरे होंगे. धैर्य और समझदारी से किए गए हर प्रयास में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा और मानसिक तनाव व चिंता से राहत मिलेगी. घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी.

मिथुन राशि वालों के लिए करियर और आय के मामले में फरवरी 2026 रहेगा बेहद शुभ

मिथुन राशि: बुध–राहु की युति मिथुन राशि वालों के लिए करियर और आय के मामले में बेहद शुभ मानी जा रही है. लंबे समय से किए जा रहे प्रयास अब सफल हो सकते हैं. नौकरी में तरक्की, वेतन वृद्धि या पदोन्नति के संकेत मिल रहे हैं. करियर में नए अवसर मिलेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी बुद्धिमता की सराहना होगी. जीवन में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगेंगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा. जिन लोगों की तबीयत लंबे समय से खराब चल रही थी, उन्हें राहत मिल सकती है. घर में किसी करीबी मेहमान के आने से खुशी का माहौल बनेगा.

कुम्भ राशि वालों के लिए फरवरी 2026 में धन-धान्य में वृद्धि के प्रबल योग

कुंभ राशि: बुध–राहु की युति कुंभ राशि वालों के लिए सबसे अधिक प्रभावशाली और फलदायी साबित हो सकती है. धन-धान्य में वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं. कुछ लोग इस दौरान संपत्ति खरीदने या निवेश का मन बना सकते हैं. नई नौकरी या नया व्यापार शुरू करने के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और रिश्तों में रोमांस बढ़ेगा. पार्टनर के साथ घूमने-फिरने या किसी खास यात्रा की योजना भी बन सकती है.

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: Rashifal: आपकी असली राशि कौन-सी है? नाम से या जन्मतिथि वाली, कौन बताता है सही और सटीक भविष्यफल?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >