Basant Panchmi 2026: बसंत पंचमी पर करें ये 4 उपाय, माता सरस्वती के आशीर्वाद से जीवन में आएगी तरक्की

Basant Panchmi 2026: बसंत पंचमी आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं. यह दिन हर स्टूडेंट और परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बेहद खास होता है. यदि आप इस दिन माता सरस्वती को प्रसन्न कर उनकी कृपा पाना चाहते हैं, तो आप कुछ आसान उपाय कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि इस दिन कौन-कौन से उपाय करना शुभ माना जाता है.

Basant Panchmi 2026: बसंत पंचमी हिंदू धर्म का एक बेहद खास और महत्वपूर्ण त्योहार है. इस दिन माता सरस्वती की पूजा की जाती है. माता सरस्वती ज्ञान, कला, संगीत, रचनात्मकता और विद्या की प्रतीक मानी जाती हैं. इस दिन विशेष रूप से स्कूलों, कॉलेजों और घरों में माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर आराधना की जाती है. माना जाता है कि जो भक्त सच्चे मन से माता की उपासना करता है, उसे माता सरस्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है और ज्ञान व बुद्धि का विकास होता है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दिन कुछ खास उपाय करने से पूजा के फल दोगुने हो जाते हैं.

बसंत पंचमी के दिन करें ये उपाय:

कमल का फूल

बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती को सफेद कमल का फूल अर्पित करें. माना जाता है कि सफेद कमल माता सरस्वती को बहुत पसंद है. सफेद कमल अर्पित करने से माता सरस्वती प्रसन्न होती हैं और भक्तों को आशीर्वाद देती हैं. इसके अलावा, आप इस दिन अन्य पीले और सफेद रंग के फूल भी अर्पित कर सकते हैं.

पीले रंग के कपड़े

बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के कपड़े पहनना बहुत शुभ माना जाता है. पीला रंग खुशहाली, सकारात्मकता और उत्साह का प्रतीक है. इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने से मन के नकारात्मक विचार नष्ट होते हैं.

मंत्र उच्चारण

बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की पूजा करते समय 108 बार इस मंत्र का जाप करें.

मंत्र- “ॐ अर्हं मुख कमल वासिनी पापात्म क्षयकारी, वद वद वाग्वादिनी सरस्वती ऐं ह्रीं नमः स्वाहा.”
माना जाता है कि ऐसा करने से शिक्षा और कार्यक्षेत्र में उन्नति होती है.

माता सरस्वती को भोग अर्पित करें

माता सरस्वती को बेसन के लड्डू, केसर की खीर, मालपुआ और बेर जरूर अर्पित करें. यह माता सरस्वती को प्रसन्न करने का सरल और प्रभावशाली उपाय है. ऐसा करने से माता सरस्वती अपने आशीर्वाद प्रदान करती हैं.

यह भी पढ़ें: Basant Panchmi 2026: बसंत पंचमी कब है 23 या 24 जनवरी? जानें सरस्वती पूजा की विधि, शुभ मुहूर्त और विशेष योग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >