साल 2025 में कब है बसंत पंचमी, जानिए डेट और शुभ मुहूर्त

Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी का त्योहार सरस्वती पूजा के रूप में भी प्रसिद्ध है. इस दिन माता सरस्वती की विशेष पूजा की जाती है. आइए, जानते हैं कि वर्ष 2025 में बसंत पंचमी कब मनाई जाएगी.

Basant Panchami 2025 Date: बसंत पंचमी का पर्व बसंत ऋतु के आगमन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. इस दिन विद्या की देवी माता सरस्वती की आराधना की जाती है. बसंत पंचमी को सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है. यह पूजा हर वर्ष माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को आयोजित की जाती है. इस विशेष अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. हिंदू धर्म में मां सरस्वती को ज्ञान और विद्या की देवी माना जाता है, इसलिए उनकी पूजा करने से साधक को ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं कि वर्ष 2025 में बसंत पंचमी कब है और इसका शुभ मुहूर्त क्या होगा.

कब मनाई जाएगी बसंत पंचमी

हिंदू पंचांग के अनुसार, बसंत पंचमी का उत्सव हर वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. वर्ष 2025 में यह पंचमी तिथि 02 फरवरी को प्रातः 09 बजकर 14 मिनट पर प्रारंभ होगी और 03 फरवरी को प्रातः 06 बजकर 52 मिनट पर समाप्त होगी. इस वर्ष बसंत पंचमी का पर्व 2 फरवरी 2025, रविवार को मनाया जाएगा.

इसलिए मनाया जाता है लोहड़ी का त्यौहार, यहां से जानें ऐतिहासिक और पौराणिक मान्यता

बसंत पंचमी के लिए सरस्वती पूजा का मुहूर्त

बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा का मुहूर्त प्रातः 07 बजकर 08 मिनट से आरंभ होगा और दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक चलेगा. बसंत पंचमी का मध्याह्न क्षण दोपहर 12:34 बजे होगा.

बसंत पंचमी का महत्व

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, बसंत पंचमी को एक विशेष मुहूर्त माना जाता है. यह उन विशेष दिनों में से एक है, जब बिना पंचांग देखे किसी भी शुभ कार्य को संपन्न किया जा सकता है. इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति अत्यंत अनुकूल होती है. बसंत पंचमी के अवसर पर चंद्रमा भी शुभ स्थिति में होता है, जिससे मानसिक शांति और आध्यात्मिक विकास की प्राप्ति होती है. इस दिन पीले वस्त्र पहनना अत्यंत शुभ माना जाता है, जो किस्मत में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक होता है.

इसलिए मनाया जाता है लोहड़ी का त्यौहार, यहां से जानें ऐतिहासिक और पौराणिक मान्यता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >