Bakrid 2025 Date In India:  भारत में कब मनाई जाएगी बकरीद?  जानिए इस दिन क्या करते हैं मुसलमान

Bakrid 2025 Date In India: ईद-उल-अजहा को आमतौर पर बकरीद के नाम से जाना जाता है. यह इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. यह पर्व कुर्बानी यानी त्याग और बलिदान की भावना को समर्पित होता है, और हर साल इस्लामी कैलेंडर के 12वें महीने, धुल-हिज्जा की 10वीं तारीख को मनाया जाता है. आइए जानें कि इस साल बकरीद कब मनाई जाएगी और इस त्योहार का महत्व क्या है.

Bakrid 2025 Date In India:  ईद-उल-अजहा, जिसे ईद उल-जुहा, बकरीद या कुर्बानी का त्योहार भी कहा जाता है, इस्लाम में एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है. यह पर्व मुस्लिम समुदाय द्वारा बड़े श्रद्धा और भावनात्मक समर्पण के साथ मनाया जाता है. यह केवल कुर्बानी का दिन नहीं है, बल्कि अल्लाह के प्रति समर्पण, त्याग और इंसानियत की गहरी भावना का प्रतीक भी है. इस अवसर पर मुसलमान हजरत इब्राहीम (अलैहि सलाम) की उस निष्ठा और बलिदान को याद करते हैं, जब उन्होंने अल्लाह के आदेश पर अपने पुत्र को कुर्बान करने का संकल्प लिया था.

भारत में बकरीद कब मनाई जाएगी

सऊदी अरब की सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को चांद दिखाई देने के बाद बकरीद की तारीख की घोषणा की है. वहां 27 मई को धुल-हिज्जा का चांद नजर आया, जो इस्लामी कैलेंडर का दूसरा सबसे पवित्र महीना माना जाता है. मक्का में इस वर्ष की हज यात्रा 4 जून से शुरू होगी, अराफा का दिन 5 जून को पड़ेगा और ईद-उल-अजहा 6 जून 2025, शुक्रवार को मनाई जाएगी.

किस दिन मनाया जाएगा बकरीद का त्योहार, जानें तारीख

हालांकि, भारत में बकरीद की तारीख स्थानीय चांद देखने पर तय होती है. यदि भारत में 28 मई को चांद दिखाई देता है, तो ईद-उल-अजहा शनिवार, 7 जून को मनाई जाएगी. अन्यथा, चांद 29 मई को दिखने की स्थिति में यह पर्व रविवार, 8 जून को मनाया जाएगा.

बकरीद क्यों मनाई जाएगी

इस पर्व की उत्पत्ति एक प्रेरणादायक कहानी से हुई है. हजरत इब्राहीम से अल्लाह ने उनकी सबसे प्यारी चीज़ की कुर्बानी मांगनी चाही. उन्होंने अपने बेटे को कुर्बान करने का दृढ़ निश्चय किया. जब वे अल्लाह की आज्ञा का पालन करने ही वाले थे, तब अल्लाह ने उन्हें रोक दिया और बेटे की जगह एक दुम्बे की कुर्बानी स्वीकार की.

तब से यह परंपरा चली आ रही है कि ईद-उल-अजहा पर जानवर की कुर्बानी दी जाती है, जो अल्लाह के प्रति पूर्ण समर्पण और इंसानियत के लिए त्याग एवं बलिदान का प्रतीक बन गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >