'2026 में धरती से मिट जाएगी आधी आबादी!' बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी और ट्रंप का फैसला… क्या यही है अंत?

Baba Vanga 2026 Predictions: क्या 2026 में शुरू होगा महायुद्ध? बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के हालिया फैसलों ने दुनिया को खौफ में डाल दिया है. जानें क्या है वायरल दावा और जमीनी हकीकत.

Baba Vanga 2026 Predictions: साल 2026 की शुरुआत के साथ ही दुनिया भर में एक अजीब सा डर का माहौल है. एक तरफ जहां रूस-यूक्रेन और मिडिल ईस्ट का तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, वहीं दूसरी तरफ ‘बालकन के नास्त्रेदमस’ कही जाने वाली बाबा वेंगा (Baba Vanga) की एक पुरानी भविष्यवाणी ने लोगों की नींद उड़ा दी है. सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के कुछ हालिया कड़े फैसले और बाबा वेंगा की भविष्यवाणी (baba vanga 2026 predictions) एक ही दिशा में इशारा कर रही है— तीसरा विश्व युद्ध (World War 3).

क्या है बाबा वेंगा की भविष्यवाणी?

  • बाबा वेंगा, जिन्होंने 9/11 हमले और ब्रेक्जिट जैसी घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी की थी, उनके समर्थकों का दावा है कि उन्होंने 2025-26 के दौर को मानवता के लिए बेहद खतरनाक बताया था.
  • यूरोप में तबाही: दावों के अनुसार, बाबा वेंगा ने कहा था कि यूरोप में एक बड़ा संघर्ष होगा जिससे वहां की आबादी को भारी नुकसान होगा.
  • जैविक हथियार: भविष्यवाणी में यह भी जिक्र है कि कोई ‘बड़ा देश’ जैविक हथियारों (Biological Weapons) का इस्तेमाल कर सकता है.

ट्रंप के फैसलों से क्यों बढ़ा डर?

  • 2026 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विदेश नीति ने वैश्विक समीकरणों को हिला दिया है. उनके आलोचकों और रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि दुनिया बारूद के ढेर पर बैठी है.
  • नाटो (NATO) पर रुख: ट्रंप द्वारा नाटो देशों को फंडिंग और सुरक्षा को लेकर दी गई चेतावनी ने पश्चिमी देशों में खलबली मचा दी है.
  • ट्रेड वॉर: चीन और कुछ अन्य देशों के साथ व्यापारिक प्रतिबंधों को और कड़ा करने से महाशक्तियों के बीच तनाव चरम पर है.
  • मिडिल ईस्ट में सख्ती: ट्रंप प्रशासन द्वारा मिडिल ईस्ट में लिए गए आक्रामक फैसलों ने अरब देशों और ईरान के साथ स्थिति को और नाजुक बना दिया है.

सोशल मीडिया पर ‘WW3’ ट्रेंड

ट्विटर (X) और गूगल ट्रेंड्स पर #WorldWar3 और #BabaVanga टॉप ट्रेंड में हैं. लोग नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों को भी शेयर कर रहे हैं, जिसमें ‘महान युद्ध’ के 7 महीने तक चलने और भारी तबाही की बात कही गई थी.

क्या वाकई दुनिया खतरे में है?

हालांकि, रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि पैनिक करने की जरूरत नहीं है.युद्ध किसी भी देश के हित में नहीं है. ट्रंप की नीति को ‘प्रेशर टैक्टिक्स’ (दबाव की राजनीति) माना जा रहा है, न कि युद्ध का ऐलान. बाबा वेंगा की पहले भी कई भविष्यवाणियां गलत भी साबित हुई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >