Astrology Tips: पिता, माता या जीवनसाथी से झगड़ा? कहीं ग्रह तो नहीं हैं खराब

Astrology Tips: परिवार में बार-बार होने वाले झगड़े और रिश्तों में बढ़ती दूरी के पीछे ज्योतिषीय कारण भी हो सकते हैं. ज्योतिष के अनुसार कुंडली में कुछ ग्रहों की खराब स्थिति माता-पिता, जीवनसाथी और अन्य रिश्तों में तनाव बढ़ा सकती है. आइए जानें कौन से ग्रह किस रिश्ते को प्रभावित करते हैं.

Astrology Tips:ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जीवन में रिश्तों का संतुलन ग्रहों की स्थिति से गहराई से जुड़ा होता है. कई बार बिना किसी बड़े कारण के परिवार में तनाव, विवाद और मनमुटाव बना रहता है. ऐसे में ज्योतिष मानता है कि अलग-अलग रिश्तों में चल रहे विवाद किसी न किसी ग्रह दोष की ओर संकेत करते हैं. आइए जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से कुछ ऐसे ही ग्रहों के बारे में

किस रिश्ते में विवाद और कौन सा ग्रह खराब?

  • चाचा से विवाद हो रहा है तो इसे शनि दोष का संकेत माना जाता है.
  • मामा से तनाव होने पर मंगल ग्रह कमजोर माना जाता है.
  • ससुराल पक्ष से झगड़े का संबंध अक्सर राहु दोष से जोड़ा जाता है.
  • नाना से मतभेद होने पर केतु ग्रह की अशुभ स्थिति मानी जाती है.
  • दादा से विवाद होना गुरु ग्रह के कमजोर होने का संकेत देता है.
  • पिता से मतभेद सूर्य ग्रह के दोष को दर्शाता है.
  • माता से संबंध खराब होना चंद्र दोष का कारण माना जाता है.
  • पत्नी या जीवनसाथी से लगातार विवाद शुक्र ग्रह की कमजोरी दर्शाता है.
  • बुआ से विवाद होने पर बुध ग्रह प्रभावित माना जाता है.
  • बड़े भाई-बहन से तनाव हो तो यह एकादश भाव की कमजोरी दर्शाता है.
  • छोटे भाई-बहन से विवाद का संबंध तृतीय भाव से जोड़ा जाता है.

ग्रह दोष क्यों बढ़ाते हैं पारिवारिक तनाव?

जब कुंडली में संबंधित ग्रह कमजोर, पाप ग्रहों से पीड़ित या अशुभ भाव में होते हैं, तो व्यक्ति के व्यवहार, सोच और संवाद पर असर पड़ता है. इसका सीधा प्रभाव रिश्तों पर पड़ता है और छोटी-छोटी बातों पर विवाद बढ़ने लगते हैं.

ये भी पढ़ें:  एक छोटा सा ताला बदल सकता है आपकी किस्मत, जानें यह धार्मिक उपाय

ग्रह दोष होने पर क्या करें?

ज्योतिष के अनुसार ग्रह शांति, दान, मंत्र जाप और सही उपाय अपनाकर इन दोषों को कम किया जा सकता है. साथ ही धैर्य, संवाद और समझदारी भी रिश्तों को सुधारने में अहम भूमिका निभाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >