Ashadha Gupt Navratri 2025 की शुरुआत जून में, जानिए घटस्थापना मुहूर्त

Ashadha Gupt Navratri 2025: हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. यह पावन उत्सव आदिशक्ति मां दुर्गा को समर्पित होता है. वर्ष भर में चार बार नवरात्रि आती है—चैत्र, शारदीय, माघ और आषाढ़. इनमें माघ और आषाढ़ मास की नवरात्रि को ‘गुप्त नवरात्रि’ कहा जाता है, जो मुख्यतः तांत्रिक साधना और मां दुर्गा की दस महाविद्याओं की आराधना के लिए जानी जाती है. जानिए आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025 की शुरुआत की तारीख और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त.

Ashadha Gupt Navratri 2025: हिंदू धर्म में नवरात्रि का अत्यंत पवित्र और विशेष महत्व है. वर्ष भर में चार प्रकार की नवरात्रियां मनाई जाती हैं—शारदीय नवरात्रि, चैत्र नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि. शारदीय व चैत्र नवरात्रि में आम श्रद्धालु उपवास रखकर मां दुर्गा की विधिवत आराधना करते हैं. वहीं, गुप्त नवरात्रि खास तौर पर तांत्रिक साधना और रहस्यमयी उपासना के लिए प्रसिद्ध है. यह गुप्त नवरात्रि वर्ष में दो बार—आषाढ़ और माघ मास में—आती है.

गुप्त नवरात्रि 2025 का शुभ मुहूर्त

गुप्त नवरात्रि 2025 की तिथि और घटस्थापना मुहूर्त इस वर्ष आषाढ़ मास की प्रतिपदा तिथि 25 जून को शाम 4:00 बजे आरंभ होगी और 26 जून को दोपहर 1:24 बजे तक रहेगी. उदया तिथि मान्य होने के कारण घटस्थापना और गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 26 जून 2025, बुधवार को मानी जाएगी.

Ashadha Maas 2025 के पहले दिन गजकेसरी योग का शुभ संयोग

Ashadha Gupt Navratri 2025: घटस्थापना मुहूर्त

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 5:25 बजे से शुरू होकर 6:58 बजे तक रहेगा. यह मुहूर्त कुल 1 घंटा 33 मिनट का होगा. इसके अतिरिक्त, अभिजीत मुहूर्त घटस्थापना के लिए विशेष रूप से शुभ माना गया है, जो सुबह 11:56 बजे से दोपहर 12:52 बजे तक रहेगा.

गुप्त नवरात्रि का आध्यात्मिक महत्व

गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की गोपनीय और विशेष साधना की जाती है. ऐसी मान्यता है कि इस समय की गई उपासना शीघ्र फलदायी होती है और साधक को इच्छित फल की प्राप्ति होती है. तंत्र और मनोकामना पूर्ति की दृष्टि से यह अवधि अत्यंत प्रभावशाली मानी जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >