Anant Chaturdashi 2024: अगले सप्ताह मनाया जाएगा अनंत चतुर्दशी, यहां से जानें क्या है पूजा का मुहूर्त

Anant Chaturdashi 2024: अनंत चतुर्दशी के दिन विष्णुजी के अनंत स्वरूप की पूजा की जाती है. इसके साथ ही इस दिन बड़े धूमधाम से गणपति बप्पा की विदाई की जाती है.

Anant Chaturdashi 2024: अनंत चतुर्दशी का त्योहार भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष के चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. हिदू धर्म में इस त्योहार का बहुत बड़ा महत्व है. इसे अनंत चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा की जाती है.वैदिक मान्यता यह है की अनंत भगवान ने सृष्टि के आरम्भ में चौदह लोको यानि तल, अतल, वितल, सुतल, तलातल,रसातल,पाताल,भू ,भुवः,स्वः,जन ,तप ,सत्य और मह की रचना की थी इन सभी लोको के पालन और रक्षा करने के लिए वह विष्णु ने स्वयं भी चौदह रूप में प्रगट हुए थे. जिससे लोक में अनंत प्रतित होने लगे इसलिए अनंत चतुर्दशी का व्रत भगवान विष्णु को प्रसन्न करने तथा अनंत फल देने वाला यह व्रत होता है.मान्यता यह है इस दिन भगवन विष्णु के अनंत स्वरूप माता यमुना तथा शेषनाग की पूजा की जाती है इस पूजा से भक्तो का कल्याण होता है.

Jivitputrika Vrat 2024: कब है जितिया का निर्जला व्रत, जानें महत्व, पूजन का शुभ मुहूर्त

कब मनाया जायेगा अनंत चतुर्दशी ?

17 सितम्बर 2024 दिन दिन मंगलवार को मनाया जायेगा।

क्या है अनंत चतुर्दशी पूजा का शुभ मुहूर्त ?

सुबह 05: 36 से 11:44 मिनट तक शुभ है

चतुर्दशी तिथि का आरंभ 16 सितम्बर 2024 दोपहर 03:10 बजे से

चतुर्दशी तिथि का समाप्त 17 सितम्बर 2024 सुबह 11:44 सुबह

गणेश विसर्जन मुहूर्त – दोपहर 03.19 – शाम 04.51

अनंत चतुर्दशी को लेकर क्या है मान्यता ?

मान्यता यह है भगवान विष्णु का पूजन करने से परिवार में संपन्नता बनी रहती है तथा अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है.अनंत का व्रत तथा पूजन करने वाले सुबह में नित्य क्रिया से निर्वित होकर स्नान कर नए वस्त्र धारण करे,भगवन विष्णु का अलग -अलग रूप का पूजन करे साथ 14 गांठ वाली सूत्र कलाई पर बांधे इसका मान्यता है 14 लोक का रक्षा किया था इसलिए सूत्र बंधा जाता है फिर विष्णु सह्त्रनाम का पाठ करे. आरती करे बिना नमक का भोजन करे. यह दिन शुभ कार्य करने के लिए बहुत शुभ दिन होता है.यात्रा के लिए बहुत ही उत्तम दिन होता है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >