इस अक्षय तृतीया करें ये पूजा और आरती, ॐ जय लक्ष्मी माता ...

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी-विष्णु की पूजा, आरती और दान का विशेष महत्व है. 19 अप्रैल 2026 को यह पर्व धन, सुख-समृद्धि और अक्षय फल देने वाला माना जाता है.

Akshaya Tritiya Aarti: अक्षय तृतीया वैशाख शुक्ल तृतीया को मनाया जाने वाला अत्यंत पवित्र पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु, गणेश जी और कुबेर देव की पूजा का विशेष महत्व होता है. मान्यता है कि इस शुभ अवसर पर किया गया दान-पुण्य और सोना-चांदी की खरीदारी जीवन में समृद्धि और सौभाग्य लाती है. वर्ष 2026 में यह पर्व 19 अप्रैल को मनाया जाएगा. इस दिन विधि-विधान से लक्ष्मी-विष्णु की पूजा करने के बाद उनकी आरती करना बेहद शुभ माना जाता है, जिससे घर में धन-वैभव और सुख-शांति का वास होता है.

मां लक्ष्मी की आरती (Maa Lakshmi ji ki aarti)

मां लक्ष्‍मी की आरती

मां लक्ष्‍मी की आरती
ॐ जय लक्ष्मी माता,
मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निसदिन सेवत,
हर विष्णु विधाता ॥

उमा, रमा, ब्रम्हाणी,
तुम ही जग माता ।
सूर्य चद्रंमा ध्यावत,
नारद ऋषि गाता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता…॥

दुर्गा रूप निरंजनि,
सुख-संपत्ति दाता ।
जो कोई तुमको ध्याता,
ऋद्धि-सिद्धि धन पाता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता…॥

तुम ही पाताल निवासनी,
तुम ही शुभदाता ।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशनी,
भव निधि की त्राता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता…॥

जिस घर तुम रहती हो,
ताँहि में हैं सद्‍गुण आता ।
सब सभंव हो जाता,
मन नहीं घबराता ॥
।।ॐ जय लक्ष्मी माता…॥

ये भी पढ़ें: अक्षय तृतीया 2026 पर बिना सोना खरीदे भी पाएं शुभ फल

तुम बिन यज्ञ ना होता,
वस्त्र न कोई पाता ।
खान पान का वैभव,
सब तुमसे आता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता…॥

शुभ गुण मंदिर सुंदर,
क्षीरोदधि जाता ।
रत्न चतुर्दश तुम बिन,
कोई नहीं पाता ॥
।।ॐ जय लक्ष्मी माता…॥

महालक्ष्मी जी की आरती,
जो कोई नर गाता ।
उँर आंनद समाता,
पाप उतर जाता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता…॥

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >