आज का पंचांग 28 अप्रैल 2026, जानें शुभ मुहूर्त, तिथि और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 28 April 2026: आज का पंचांग शुभ-अशुभ समय का संकेत दे रहा है. यहां से जानें शुभ काम करने का मुहूर्त सही मुहूर्त, इसके अलावा जानें राहुकाल कब से होगा शुरू.

Aaj Ka Panchang 28 April 2026: आज 28 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार वैशाख शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि रात 07 बजकर 22 मिनट तक रहेगी, उपरांत त्रयोदशी तिथि आरम्भ हो जाएगी.आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान रहेंगे. मंगल, बुध और शनि मीन राशि में स्थित हैं. राहू कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं तथा केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. शुक्र वृषभ राशि में स्थित हैं और सूर्य मेष राशि में विराजमान हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज के पंचांग में शुभ अशुभ मुहुर्त

आज 28 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार

तिथि, वार व संवत

तिथि: वैशाख शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि रात 07 बजकर 22 मिनट तक रहेगी उपरांत त्रयोदशी तिथि हो जाएगी
वार: मंगलवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
सूर्योदय: 05:13 AM
सूर्यास्त: 06:13 PM
अयन: उत्तरायण
ऋतु: ग्रीष्म

आज का नक्षत्र, योग व करण

नक्षत्र: उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र रात 11 बजकर 10 मिनट तक, उसके बाद हस्त
योग: व्याघात रात 09 बजकर 53 मिनट तक, उसके बाद हर्षण
करण: वव उपरांत वालव

आज की ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

चंद्रमा: कन्या राशि
मंगल, बुध और शनि: मीन राशि
राहू: कुंभ राशि
गुरु: मिथुन
केतु: सिंह
शुक्र: वृषभ
सूर्य: मेष

आज दिन का चौघड़िया (पटना)

रोग (अशुभ): 05:13 AM से 06:51 AM
उद्वेग (अशुभ): 06:51 AM से 08:28 AM
चर (सामान्य): 08:28 AM से 10:06 AM
लाभ (उन्नति): 10:06 AM से 11:43 AM
अमृत (सर्वोत्तम): 11:43 AM से 01:20 PM
काल (हानि): 01:20 PM से 02:57 PM
शुभ (उत्तम): 02:57 PM से 04:35 PM
रोग (अशुभ): 04:35 PM से 06:13 PM

आज का शुभ समय (मुहूर्त)

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:35 AM से 12:24 PM
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 03:44 AM से 04:29 AM

आज का अशुभ समय

राहुकाल: दोपहर 03:00 PM से 04:30 PM
यमगण्ड: सुबह 09:00 AM से 10:30 AM
गुलिक काल: दोपहर 12:00 PM से 01:30 PM
दिशाशूल: उत्तर दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो गुड़ या तेल खाकर निकलें)

ये भी पढ़ें: आज 28 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानें मेष से लेकर मीन राशि का करियर, प्रेम और धन का हाल

आज का विशेष योग व उपाय

विशेष: आज मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें.  
सरल उपाय: मंदिर मे हनुमान जी को फूल चढ़ाएं.  

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >