Aaj Ka Panchang 26 June 2026: आज 26 जून 2026 दिन शुक्रवार है. महावीर पंचांग के अनुसार शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष द्वादशी रात 10 बजकर 45 मिनट तक रहेगी, इसके बाद तिथि त्रयोदशी तिथि आरम्भ हो जाएगी. आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा तुला राशि में दोपहर 01 बजकर 57 मिनट तक रहेंगे, इसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे. सूर्य और बुध मिथुन राशि में मौजूद हैं. शुक्र और देव गुरु बृहस्पति कर्क राशि में हैं. मंगल वृषभ राशि में स्थित हैं. शनि मीन राशि में मौजूद हैं. राहु कुंभ राशि में तथा केतु सिंह राशि में विराजमान हैं.आइए जानते है ज्योतिषाचार्य एवं तंत्र विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्रबाहु: से आज का पंचांग …
आज का पंचांग 26 जून 2026 दिन शुक्रवार
तिथि: अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष द्वादशी रात 10 बजकर 45 मिनट तक, उपरांत त्रयोदशी तिथि
श्री शुभ संवत: 2083
शाके: 1948
हिजरी सन: 1447-48
सूर्योदय: 05:00 AM
सूर्यास्त: 06:44 PM
नक्षत्र: विशाखा रात 8 बजकर 29 मिनट तक उपरांत अनुराधा
योग: सिद्ध दोपहर 01 बजकर 38 मिनट तक उपरांत साध्य
करण:वव सुबह 9 बजकर 47 मिनट तक उपरांत वालव
सूर्योदय कालीन ग्रह विचार
सूर्य- मिथुन राशि
चंद्रमा- तुला उपरांत वृश्चिक राशि
मंगल- वृषभ राशि
बुध- मिथुन राशि
गुरु-कर्क राशि
शुक्र- कर्क राशि
शनि- मीन राशि
राहु-कुम्भ राशि
केतु-सिंह राशि
आज दिन का चौघड़िया (पटना)
चर – सामान्य: 05:00 Am से 06:43 Am
लाभ – उन्नति: 06:43 Am से 08:26 Am
अमृत – सर्वोत्तम: 08:26 Am से 10:09 Am
काल – हानि: 10:09 Am से 11:52 Am
शुभ – उत्तम: 11:52 Am से 01:35 Pm
रोग – अमंगल: 01:35 Pm से 03:18 Pm
उद्वेग – अशुभ: 03:18 Pm से 05:01 Pm
चर – सामान्य: 05:01 Pm से 06:44 Pm
आज का शुभ समय (मुहूर्त)
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 03:38 Am से 04:19 Am
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 11:25 Am से 12:20 Pm
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:10 Pm से 03:05 Pm
ये भी पढ़ें: आज 26 जून 2026 को वृश्चिक में चंद्रमा के प्रवेश से भावनाओं में उथल-पुथल, जानें 12 राशियों का भविष्य
आज का अशुभ समय (मुहूर्त)
राहुकाल: सुबह 10:09 Am से 11:52 Am
यमगण्ड: शाम 03:18 Pm से 05:01 Pm
गुलिक काल: सुबह 06:43 Am से 08:26 Am
उपाय:
आज श्री राम द्वादशी है , जिसे ‘रामलक्ष्मण द्वादशी’ या ‘चंपक द्वादशी’ के नाम से भी जाना जाता है. ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाई जाने वाली एक अत्यंत पवित्र हिंदू तिथि है. आज के दिन भगवान विष्णु के अवतारों—प्रभु श्री राम, लक्ष्मण और भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. आज मुहर्रम भी है . जून महीने को इस्लाम के सबसे पवित्र और सम्मानित महीनों में गिना जाता है. समुदाय के आधार पर इसे अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है.
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्रबाहु:
वास्तु एवं तंत्र विशेषज्ञ
